Categories: Government

35 सेकंड तक युवक के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर जो हुआ जानकर आप भी रह जाएंगे चौकन्ने

कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, इसका अर्थ है कि यदि किसी व्यक्ति की रक्षा भगवान करते हैं तो उसको कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

ऐसी ही एक घटना रोहतक जिले में देखने को मिला जहां एक युवक के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई और उसे खरोच तक नहीं आई। ऐसा इसलिए हुआ कि क्योंकि वह पटरियों के बीच में लेटा था।

35 सेकंड तक युवक के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर जो हुआ जानकर आप भी रह जाएंगे चौकन्ने

दरअसल, भिवानी से दिल्ली जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस के सामने कलानौर की बसाना फाटक के समीप एक युवक पटरी पर लौट गया। अपनी इच्छा से मरने के लिए ट्रैक के ऊपर लेटा था। फाटक पर खड़े लोगों ने उसे आवाज लगाकर हटने को कहा लेकिन वह नहीं हटा।

करीब 35 सेकंड तक मौत युवक के सिर पर नाचती रही। जब ट्रेन ऊपर से गुजर गई तो लोगों ने सोचा कि वह मर गया मगर वह सकुशल बच गया। इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक ने शराब पी रखी थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब पता चला तो उसके कदम लड़खड़ा रहे थे।

जीआरपी थाना रोहतक के एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखधाम एक्सप्रेस के सामने युवक के पटरी पर लौटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है।

वायरल वीडियो के माध्यम से युवक का पता लगाया जा रहा है। आरोपी युवक की पहचान के बाद आत्महत्या के प्रयास का मामला मामला दर्ज किया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago