Categories: Government

शमशान घाटों में अस्थि विसर्जित करने का नही है कोई इंतजाम, अस्थियों में कुत्ते अपना खाना ढूंढते आए नजर

महामारी की दूसरी लहर में स्थिति काफी भयावह हो गई थी। ऑक्सीजन बेड से लेकर श्मशान घाट तक सभी चीजों की कमी नजर आई। महामारी की दूसरी लहर में बहुत से हृदय विदारक तस्वीरें सामने आई ऐसा ही कुछ झज्जर में देखने को मिल रहा है जहां परिषद के कर्मचारियों ने लोगों का अंतिम संस्कार तो कर दिया परंतु अस्थियों के विसर्जन का कोई इंतजाम नहीं किया। यह अस्थियां श्मशान घाट में ही कचरे के ढेर में तब्दील हो गई।

दरअसल, अप्रैल के पहले हफ्ते में महामारी के दूसरे लहर में पूरे देश में अपना आतंक मचा दिया। देश भर से ऑक्सीजन बेड की कमी तथा श्मशान घाट की स्थिति की ख़बरें सुर्खियां बटोरने लगी। जिला प्रशासन से लेकर केंद्र सरकार तक कोई भी महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए तैयार नहीं था। अचानक से इस लहर ने लोगों के अंदर डर उत्पन्न कर दिया वही तैयारियां ना होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शमशान घाटों में अस्थि विसर्जित करने का नही है कोई इंतजाम, अस्थियों में कुत्ते अपना खाना ढूंढते आए नजर

झज्जर में महामारी प्रोटोकॉल के तहत करीब ढाई दर्जन से भी ज्यादा लोगों के मरने के बाद परिषद के कर्मचारियों ने अंतिम संस्कार तो कर दिया लेकिन अस्थियों के विसर्जन का कोई इंतजाम नहीं किया। गंगा में विसर्जन ना होने के चलते विभिन्न लोगों की यह हसने श्मशान घाट में ही कचरा बन गई। कुत्तों को श्मशान घाट में पड़ी इन अस्थियों को अपना भोजन बनाते हुए देखा गया है।


सुबह की सैर करने वालों के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने इस बारे में परिषद के आला अधिकारियों को जानकारी दी लेकिन कोई आदेश न होने के चलते परिषद के अधिकारी भी इससे पल्ला झाड़ते रहे। जब बहादुरगढ़ के सामाजिक संस्था मोक्ष सेवा समिति के संज्ञान में आया तो समिति के सदस्यों ने झज्जर आकर इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों से संपर्क किया।

समिति की पहल पर परिषद के अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों से नाश्ते को एकत्रित करवा कर उन्हें समिति के सदस्य को सुपुर्द कर दिया है। अब इन अस्थियों को समिति सदस्यों ने हरिद्वार के कंखल पहुंचाकर परिषद विसर्जित कर दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago