Categories: Faridabad

हंगामे के बावजूद भी नहीं हो पाया समस्या का समाधान, शिकायत लेकर निगम पहुंची महिलाएं

नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 3 और 4 में पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बीते दिन इस विषय को लेकर वार्ड नंबर 3 और 4 की कुछ महिलाएं निगम कार्यालय पहुंची तथा अपना गुस्सा व्यक्त किया।

महिलाओं ने बताया कि वार्ड नंबर 3 और 4 में पिछले 5 साल से पानी की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान अभी तक भी नहीं हो पाया है।

हंगामे के बावजूद भी नहीं हो पाया समस्या का समाधान, शिकायत लेकर निगम पहुंची महिलाएं

दरअसल, वार्ड नंबर 3 और 4 में पिछले 2 महीने से नियमित तौर पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोग टैंकरों से पानी खरीद कर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर पानी की समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है।

पिछले 2 महीने से हालात बद से बदतर हो गए हैं। निगम पार्षद से लेकर निगम अधिकारियों तक इसकी शिकायत की जा चुकी है परंतु कार्यवाही के नाम पर कुछ भी नहीं हो पाता है।

आपको बता दें कि पानी की समस्या से परेशान होकर बीते रविवार को स्थानीय निवासियों ने सेक्टर 25 स्थित जलघर पर प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन में वार्ड नंबर 3 के पार्षद जयवीर खटाना, उनके पिता धर्मवीर खटाना भी मौजूद थे।

प्रदर्शन के दौरान एफएमडी के कार्यकारी अभियंता मदन लाल शर्मा तथा ज्ञान प्रकाश वाधवा के साथ बदसलूकी की गई। इस बदसलूकी के बाद निगम अधिकारी तथा पार्षदों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। काफी जद्दोजहद के बाद इस विवाद को सुलझाया गया तथा पार्षदों और अधिकारियों के बीच समझौता करवाया गया।

इन सब वाद विवाद के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया और बुधवार को कुछ स्थानीय महिलाएं पानी की समस्या से परेशान होकर निगम कार्यालय पहुंची।


बहरहाल, यह सोचने का विषय है कि वार्ड नंबर 3 और 4 से पानी की समस्या का समाधान कब तक हो पाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago