Categories: Politics

अजब गजब: 15 साल के दूल्हे ने रचाई 25 साल की दुल्हन से शादी, 15 लोगो पर केस दर्ज, जीजा ने इसलिए किया खुलासा

15 साल के दूल्हे ने रचाई 25 साल की दुल्हन से शादी :- हरियाणा राज्य के अंतर्गत आने वाले हिसार जिले में एक 15 साल के लड़के की शादी का खुलासा खुद उसके जीजा ने किया। जीजा द्वारा सूचना मिलते ही 15 साल के लड़के की जबरन शादी कराने पर पुलिस द्वारा वर वधू पक्ष और बिचौलियों समेत करीबन 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चाइल्ड मैरिज एक्ट लगाया है। शादी के वक्त लड़का महज 15 साल का था इस सबूत को भी स्वयं जीजा द्वारा पुलिस को पेश किया गया है।

शिकायतकर्ता जीजा फतेहाबाद के खुम्बर गांववासी गोबिंदराम इस बात से गुस्सा था कि उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे हैं। इसलिए गुस्से में आकर उसने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने लड़के के पिता भट्टूकलां वासी दलबीर उर्फ बिहारी लाल, सरोज देवी , रोहताश, रणबीर, सतबीर, सुरेंद्र , सोनू सहित 15 के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अजब गजब: 15 साल के दूल्हे ने रचाई 25 साल की दुल्हन से शादी, 15 लोगो पर केस दर्ज, जीजा ने इसलिए किया खुलासा

गोबिंदराम ने बताया कि उसके साले धीरज की शादी 14 जून 2019 को डोभी गांव की लड़की के साथ हुई थी। उस समय धीरज की उम्र 15 साल थी। लड़की की उम्र 25 साल थी। गोबिंदराम के अनुसार, नाबालिग धीरज की जन्मतिथि 1 जनवरी 2004 है और उसकी यह शादी घरवालों ने जबरदस्ती करवाई है।

गोबिंदराम के अनुसार, जब इस बारे में उसने आवाज उठाई तो ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी पत्नी व बेटी को पिछले कई महीनों से अपने पास रखा हुआ है।

गोबिंदराम ने सबूत के तौर पर पुलिस को धीरज की शादी की फोटो, जन्मपत्री, मार्कशीट व आंगनबाड़ी का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago