Categories: Health

स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त स्टाफ बढ़ाकर कम करेगा लंबी भीड़

पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में फिर एक बार महामारी का कहर देखने को मिला। महामारी की दूसरी लहर में बहुत लोगो ने अपना रोजगार खोया तो बहुत लोगों ने अपने करीबी, यह दौर हम सब के लिए ही बहुत मुश्किलो से भरा रहा।

फरीदाबाद में भी दूसरी लहर का असर देखने को मिला, दूसरी लहर के बाद प्रशासन द्वारा लोगो से वैक्सीन लगवाने के लिए अपील की गई। लोगों में जागरुकता भी देखी गई और बहुत लोग वैक्सीन लगवाने पंहुचे लेकिन वैक्सीन सेंटर पर भीड़ और लंबी लाईन के वजह से टीकाकरण की रफ्तार धीमी देखने को मिल रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त स्टाफ बढ़ाकर कम करेगा लंबी भीड़

वैक्सीन सेंटर पर भीड़ कम करने के लिए और टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए नई व्यवस्था बनाई जाएगी। स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज से प्रबंदन से छात्र व नर्सिंग स्टाफ की मांग की हैं।

वैक्सीन सेंटर पर आज कल एक वैक्सीनेटर की तैनाती की गई है। भीड़ ज्यादा होने पर दूसरा वैक्सीनेटर केवल पहले कर्मचारी के स्थान पर लगाया जाता है। ऐसे में टीकाकरण केवल एक कर्मचारी द्वारा ही किया जाता हैं, इस कारण लोगो को गर्मी में चिलचिलाती धूप में खड़ा रहना पड़ता हैं।

इस परेशानी को देखते हुए प्रदेश की महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रीती भारद्वाज दलाल ने भी लोगो की परेशानी को दूर करने की मांग की है। उन्होंने दो दिन पहले ही बीके सिविल अस्पताल परिसर में बने वन स्टॉप केंद्र का दौरा किया, केंद्र की हालत देख वह काफी नाराज़ हो गई।

इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए एक पिंक टीकाकरण बूथ तैयार कर महिलाओं को सुविधा देने के लिए कहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज से मिलने वाले नर्सिंग स्टाफ और छात्रों को टीका लगाने के लिए प्रक्षिक्षण देने की तैयारी भी कर ली है। इस स्टाफ की तैनाती बड़े केंद्रों पर की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago