Categories: Featured

मिलिए ‘गोल्डन बाबा’ से ये संत भगवान को नहीं सोने को पूजते हैं, पहनते हैं 5 लाख का मास्क

आपने आज तक बहुत से बाबाओं के बारे में सुना होगा। कई बाबाओं से आप मिले भी होंगे उनसे दुआएं भी ली होंगी। यह बाबा काफी अनोखा है। सभी जानते हैं महामारी से अगर बचना है तो दो गज की दूरी का पालन और मास्क लगाकर ही रखना होगा। क्योंकि मास्क ही वो शस्त्र है जो इस महामारी से बचाने में आपकी मदद कर सकता है।

लोगों की लापरवाही अभी भी सामने आ रही है। हर जगह लोग टूट कर जा रहे हैं। मास्क आज के समय में एक जरूरत बन गया है तो ऐसे में मार्किट में हर तरह के मास्क उपलब्ध हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोने के मास्क के बारे में सुना है।

मिलिए 'गोल्डन बाबा' से ये संत भगवान को नहीं सोने को पूजते हैं, पहनते हैं 5 लाख का मास्क

आम इंसान तो कपड़े का मास्क भी ले ले तो भी शुक्र् मनाता है। मास्क के बिना महामारी से लड़ना असंभव है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर मनोज सेंगर जिन्हें ‘मनोजानंद महाराज’ के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने सोने का मास्क बनवाया है। इस मास्क की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

इतनी रकम लोगों के लिए एक सपना होता है। इतना पैसा बहुत से लोगों ने देखा भी नहीं होता है। मनोजानंद महाराज उर्फ गोल्डन बाबा के मुताबिक, मास्क के अंदर एक सैनिटाइजर की लेयर है जो 36 महीने तक काम करेगी। उन्होंने अपने मास्क को ‘शिव शरण मास्क’ का नाम दिया है। मनोज को सोना पहनने का बहुत शौक है। वो चार सोने की चेन पहनते हैं जिनका वजन एक साथ लगभग 250 ग्राम है।

सोने का शोक इन्हे इतना है कि आस – पास के लोग इनके पास फोटो लेने आते हैं। इनके पास एक शंख, मछली और भगवान हनुमान का लॉकेट है। सभी सोने से बने हैं। इसके अलावा उनके पास एक जोड़ी गोल्डन इयररिंग्स, रिवॉल्वर के लिए एक गोल्डन कवर और तीन गोल्ड बेल्ट हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago