Categories: GovernmentPolitics

खुश खबरी : प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर, पराली प्रबंधन के लिए मिलेंगे एक एकड़ पर इतने रूपये

पराली जलाने से पर्यावरण और खेती दोनो को नुक्सान होता हैं , जिसको देख कर केंद्र सरकार ने राज्य की सरकारों को पराली न जलाने का और इससे खाद्य बनाने के निर्देश दिए। लेकिन इसके बाद भी पराली जलाने के मामलो में कोई भी खास गिरावट देखने को नहीं मिली।

पराली जलाने से हवा दूषित होती है लोगो को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए और किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया हैं।

खुश खबरी : प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर, पराली प्रबंधन के लिए मिलेंगे एक एकड़ पर इतने रूपये

प्रदेश सरकार पराली के प्रबंधन के लिए अभी से कार्य में लग गई हैं। खट्टर सरकार एक बार फिर किसानों के लिए एक खुश खबरी लेकर आई हैं, किसान पराली न जलाए इसलिए सराकर ने उन्हें आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया हैं, जिससे किसानों को भी फायदा हो और पर्यावरण को भी नुक्सान न हो।

इस साल स्ट्रा बेलर द्वारा पराली की गांठ या बेल बनवाकर इसे औद्योगिक इकाइयों में देने वालो किसानों को प्रति एकड़ एक हजार रुपए की प्रोत्साहित राशि दी जाएगी। इस सबके लिए सरकार द्वारा 230 करोड़ रुपए का बजट रखा गया हैं।

हरियाणा के किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए http://agriharyanagov.in पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि अधिकारी या टोल फ्री नंबर 18001802117 पर संपर्क कर सकते हैं। इस पोर्टल पर किसान और उद्योग पराली का क्रय विक्रय कर सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago