Categories: Government

कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का लिया जा रहा हैं सहारा

फरीदाबाद : कोरोना से बचने के लिए सबसे जरूरी हैं इसके प्रति जागरूक होना जिला प्रशासन जिला वासियों को लेकर जागरूक करने का काम कर रहा हैं इसके चलते कोविड-19 महामारी से जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न कंटेंटमेंट जॉन में इंफॉर्मेशन, एजुकेशन व कम्युनिकेशन (आईईसी) गतिविधियों पर जनता को नुक्कड़ नाटक व साइकिल रिक्शा के द्वारा मुनादी के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

उपायुक्त यशपाल ने बताया की यदि किसी व्यक्ति को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ है तो यह कोरोना के लक्षण हो सकते है। ऐसे व्यक्ति जरुर सावधानी बरते तथा सरकार द्वारा जारी हिदायतों की अनुपालना करें।

कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का लिया जा रहा हैं सहारा

विभिन्न कंटेंटमेंट जॉन में इंफॉर्मेशन, एजुकेशन व कम्युनिकेशन (आईईसी) के अंडर नुक्कड़ नाटक में कलाकार अपनी कला से लोगो को इस प्रकार जागरूक कर रहे हैं कि वो जैसे खांसते व छींकते समय रुमाल,

कोहनी या टिश्यू पेपर से मुंह को ढकें तथा अपना चेहरा, नाक व मुहं छूने से बचें, अपने हाथों को 40 सेकंड तक साबुन व पानी या अल्कोहल युक्त सैनीटाईजर से बार साफ़ करें।

घर पर खाने पीने की वस्तुएं, बर्तन, तौलिया, मोबाइल फोन इत्यादि अन्य दुसरे सदस्यों के साथ सांझा नहीं करने तथा दुसरे व्यक्ति से संपर्क करते समय कम से कम दो गज की दूरी बना कर रखें व घर से बाहर जाने पर मास्क या मुहं व नाक पर साफ़ कपडे का प्रयोग अवश्य करें तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें व प्रत्येक स्थान पर सामाजिक दूरी बना कर रखें तथा सार्वजनिक जगह पर न थूंके।

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि फरीदाबाद में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जनता को जागरूक करने के लिए सरकार की हिदायतो के अनुसार नुक्कड़ नाटक व मुनादी द्वारा बताया जा रहा है। जिसके तहत पूरे जिले में नुक्कड़ नाटकों के द्वारा जनता को जागरूक किया जा रहा है।

संभारिया फाउंडेशन ग्रुप द्वारा आज गाँव चंदावली व मछ्गर में नुक्कड़ नाटकों के द्वारा जनता को जागरूक किया गया। नाटक द्वारा जनता को बार बार साबुन से हाथ धोने, मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

इसी के साथ पूरे जिले में साइकिल रिक्शा द्वारा मुनादी करके जनता को जागरूक किया जा रहा है। आठ साइकिल रिक्शों द्वारा जिले के बनाये गये कन्टेनमेंट इलाके में मुनियादी कर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago