Categories: Government

केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कहीं यह बात

हरियाणा के मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा और जजपा से एक एक कैबिनेट मंत्री बनेगा। कुछ वर्तमान मंत्रियों का पत्ता कटने पर अभी संशय है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंत्रिमंडल विस्तार की बात स्वीकारी है।


दरअसल, बीते दिन उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे थे तथा मीटिंग के दौरान विकास के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने नई दिल्ली में जजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार होना है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कहीं यह बात

दोनों संगठनों (बीजेपी-जेजेपी) ने अपने-अपने कोटे के एक-एक कैबिनेट मंत्री को शपथ दिलानी है। इसके साथ अगर कोई बदलाव होगा तो वह बाद में देखा जाएगा। आज के दिन इसकी कोई चर्चा नहीं है। जो भी होगा वह समय पर और प्रदेश हित में होगा। उन्होंने जजपा कोटे के वर्तमान मंत्री अनूप धानक के कामकाज पर संतुष्टि जताई।


विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार में तैयार हो रहे एविएशन हब में रक्षा मंत्रालय की ओर से एयर फोर्स और इंडियन आर्मी के प्लेन, हेलीकॉप्टर की मरम्मत और ओवरहॉलिंग का काम आ जाए तो सोने पर सुहागा होगा। इसे लेकर उन्होंने रक्षा मंत्री से चर्चा की है।

सरकार गुरुग्राम के ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट में हेलीपैड और देश का पहला एयरो म्यूजियम बनाने की योजना बना रही है। इन तमाम मुद्दों को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा हुई।

हिसार के अलावा प्रदेश के 4 अन्य रनवे से भी यात्री हवाई उड़ानें शुरू करने के लिए केंद्रीय मंत्री से चर्चा की है। अगर करनाल, हिसार, भिवानी रनवे को भी परमिट मिलेंगे तो यहां से नये प्लेन उड़ेंगे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर इन रनवे से जम्मू के लिए उड़ान होंगी तो कोई प्लेन यहां से खाली नहीं जाएगा।   

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago