Categories: Government

हाई कोर्ट ने छोटी अदालतों में गैर जरूरी शिकायतों की सुनवाई के दिए आदेश, ऐसे शुरू होगी कार्यवाही

22 मार्च के बाद से लॉक डाउन की घोषणा होने के बाद हरियाणा प्रदेश में केवल उन्हीं मामलों की सुनवाई हो रही है जिनमें तत्काल राहत की आवश्यकता है लेकिन अब 10 जून को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ में निचली अदालतों को चरणबद्ध तरीके से गैरजरूरी मामलों की भी सुनवाई करने की अनुमति दी है।

सभी निचली अदालतों में गैरजरूरी मामलों की सुनवाई के समय न्यायधीश यह सुनिश्चित करेंगे कि अदालतों में अधिक भीड़भाड़ ना हो और कोरोना महामारी से बचने के लिए अपने संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए अपने स्तर पर बचाव के सभी पर्याप्त उपायों को अपनाएं।

हाई कोर्ट ने छोटी अदालतों में गैर जरूरी शिकायतों की सुनवाई के दिए आदेश, ऐसे शुरू होगी कार्यवाही

एचसी रजिस्ट्रार जनरल संजीव बेरी द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में लिखा गया है कि इस तरह के मामलों की फाइलिंग करने की व्यवस्था को इस तरह से सुनिश्चित किया जाए कि फाइलिंग काउंटर पर भी अधिक भीड़भाड़ न हो। साथ ही आदेश दिया कि अदालत की इमारतों में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की जांच की जाए और सैनिटाइजेसन व्यवस्था अनिवार्य है।

न्यायालयों में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर जारी किए गए सरकारी और स्वास्थ्य परामर्शों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि कोर्ट की इमारतों को नियमित रूप से साफ किया जाए।

कोर्ट की बिल्डिंग में दाखिल होने वाले सभी लोगो को प्रवेश के समय जांच करवानी होगी यदि जांच में किसी भी सामान्य व्यक्ति या किसी भी अधिकारी को उच्च बुखार, सर्दी, खांसी एवं जुकाम आदि के लक्षण पाए जाते है तो उसे न्यायालय में एंट्री नहीं दी जाएगी।

बता दे की काफ़ी लंबे समय समय के बाद निचली आदालतों में गैर जरूरी मामलों को लेकर सुनवाई शुरू की का रही है इसलिए न्यायालयों में भाग लेने वाले सभी लोगो को उच्च न्यायालय द्वारा सख्त हिदायते दी गई जिनकी सभी को पालना करना अति आवश्यक है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago