Categories: Press Release

खोरीवासियों को समय समय पर खाना पहुंचाकर फरीदाबाद पुलिस निभा रही है मानवता का धर्म : पुलिस आयुक्त ओपी सिंह

माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनुपालना करवाने के लिए एक तरफ जहां पुलिस की तरफ से सख्ती बरती जा रही है वहीं दूसरी तरफ जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन पहुंचाकर फरीदाबाद पुलिस मानवता की मिसाल भी पेश कर रही है।

माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा पिछले कुछ दिनों से खोरी गांव से अवैध निर्माण हटाकर जमीन खाली करवाई जा रही है और अतिक्रमण हटाने का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। इसके लिए खोरी गांव में पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

खोरीवासियों को समय समय पर खाना पहुंचाकर फरीदाबाद पुलिस निभा रही है मानवता का धर्म : पुलिस आयुक्त ओपी सिंह

श्री सिंह ने कहा कि माननीय सुप्रीमकोर्ट के आदेशों की अनुपालना करवाकर हम अपना कर्तव्य निभा रहे हैं परंतु अपने कानूनी दायित्व के साथ साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी हमारा मानवीय धर्म है जिसे फरीदाबाद का हर पुलिसकर्मी पूरी शिद्दत से निभा रहा है और खोरी गाँव में तैनात पुलिसकर्मी नागरिको की परेशानियों को लेकर अति संवदेनशील है और वह खोरी के निवासियों के दुख को समझते है, उनके खाने पीने से सम्बंधित समस्या का भी ध्यान रखते है

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सम्मान करने तथा प्रशासन के कार्यों में सहयोग करने के लिए खोरीवासियों का धन्यवाद किया है और उनसे प्रशासन के कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करके अपने मकानों को खुद से खाली करने की अपील की है। सभी खोरीवासियों से इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद करते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago