Categories: Government

किसान नेता गुरनाम सिंह को फरीदाबाद पुलिस ने किया नजरबंद, खोरी जाना चाहते थे चढूनी

गुरनाम सिंह चढूनी एक ऐसा नाम जिसने किसान आंदोलन में जान लगा दी। किसान आंदोलन के साथ-साथ खोरी गांव वासियों के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को गुरुनाम सिंह चढूनी खोरी गांव वासियों से मिलने फरीदाबाद पहुंचे ही थे कि

फरीदाबाद पुलिस ने खोरी गांव से 2 किलोमीटर दूर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें सेक्टर 12 लघु सचिवालय ले जाया गया। जहां पर डीसी यशपाल यादव से मीटिंग कराई गई। पत्रकारों से बात करते हुए चढूनी ने कहा, खोरी गांव के लोग भी इंसान है और धरती पर ही पैदा हुए हैं और वह धरती पर ही रहेंगे।

किसान नेता गुरनाम सिंह को फरीदाबाद पुलिस ने किया नजरबंद, खोरी जाना चाहते थे चढूनी

इसी बात को लेकर गुरुनाम सिंह चढूनी सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे और उन्हें खोरी गांव वासियों की समस्या से अवगत कराएंगे। मुलाकात करके सीएम से गुहार लगाएंगे की खोरी गांव की जमीन फारेस्ट डिपार्टमेंट से वापस ली जाए और खोरी गांव वासियों को वापस दी जाए।

इससे गांव वासियों को भी आराम रहेगा और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी सम्मान होगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उन्होंने कहा कि कोर्ट वही कानून को लागू करता है जो संविधान में लिखे होते हैं। संसद में ना जाने वाले सवाल पर गुरनाम सिंह ने कहा कि मैं जल्द ही संसद में दिखाई दूंगा।

उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं कर रहे हैं बीजेपी पार्टी शुरू से ही राजनीति करती है। उन्होंने कहा अब किसान आंदोलन दोगुने जोश के साथ शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी राजनीति करें तो पुण्य और हम करें तो पाप ऐसा क्यों ? बीजेपी किसान और आम आदमी का शोषण कर रही हैं।

उन्होंने अंत में यह कहा कि हम मिशन पंजाब पर कायम रहेंगे और किसान आंदोलन का हिस्सा हूं ऐसा था और सदैव रहूंगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago