Categories: Crime

दहेज के लालची ने पत्नी के चेहरे पर फेकां तेजाब, आरोपी को पुलिस ने किया काबू

फरीदाबाद: मामला फरीदाबाद के थाना पल्ला एरिया का है जिसमें पुलिस ने एक आरोपी पति अब्दुल कादिर को दहेज प्रताड़ना एवं एसिड अटैक के आरोप में काबू किया है। आरोपी का नाम अब्दुल कादिर है जो फरीदाबाद की हरकेश कॉलोनी का रहने वाला है।

पीड़ित महिला के भाई इम्तियाज ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित बताया कि वह माड़ीपुर, मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला है और पिछले कई सालों से दिल्ली में रह रहा है, बहन की शादी फरीदाबाद की हरकेश कॉलोनी के रहने वाले अब्दुल कादिर के साथ की थी।

दहेज के लालची ने पत्नी के चेहरे पर फेकां तेजाब, आरोपी को पुलिस ने किया काबू

शादी के महज कुछ दिन बाद ही आरोपी पति उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा और अपने लिए महिला के मायके से सोने की चेन व हाथ के लिए सोने का ब्रेसलेट लाने की मांग करने लगा। पीड़िता के भाई ने बताया कि शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था परंतु उससे आरोपी का पेट नहीं भरा तो उसने उसकी बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

महिला के परिजनों ने सामाजिक तौर पर आरोपी को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन आरोपी ने महिला को तंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कल दिनांक 22 जुलाई को महिला के परिजनों के पास सूचना प्राप्त हुई की महिला के पति ने दहेज संबंधित इसी झगड़े के चलते उसके चेहरे पर गरम तेल / तेजाब फेंक दिया है जिससे वह झुलूस गई है।

तेजाब की वजह से महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। महिला को इलाज के लिए तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित महिला बयान देने की हालत में नहीं है। पीडित़ के भाई की शिकायत पर थाना पल्ला में आरोपी के खिलाफ तेजाब फेंकने तथा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के जुर्म में भारतीय दंड संहिता की धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चूका है।

मामले सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हॉस्पिटल पहुंची लेकिन पीड़ित महिला बयान देने की हालत में नहीं थी पिड़िता के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्यवाही करते हुए थाना पल्ला की टीम ने आरोपी पति को काबू कर लिया है, पूछताछ की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago