Categories: Crime

पड़ोसी महिला के साथ मारपीट करने के जुर्म में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद: थाना सारण की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को पड़ोसी महिला के साथ मारपीट करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संजय तथा विनीत का नाम शामिल है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उनके पड़ोसी हैं। आरोपियों का घर गली के अंदर पीड़ित महिला के घर के सामने हैं।

4 दिन पहले गली में वाहन खड़ा करने की बात को लेकर आरोपियों का पीड़ित महिला के साथ झगड़ा हो गया जिसमें आरोपियों ने महिला तथा उसके नाती को लाठी-डंडों से पीट दिया था। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट में महिला के हाथ में फैक्चर आया तथा उसके नाती के सिर में हल्की चोट आई थी।

पड़ोसी महिला के साथ मारपीट करने के जुर्म में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फ्रैक्चर होने के पश्चात महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि की गई। पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सारण में मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सारण की पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों के घर मेहमान आए हुए थे जिस दौरान पड़ोसी महिला के साथ वाहन खड़ा करने को लेकर उनका झगड़ा हो गया था।

जिसमें गुस्से में आकर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की थी। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago