Categories: Faridabad

जुलाई की इन तारीखों के बीच हरियाणा में फिर दिखेगा मॉनसून का कहर, जबरदस्त बारिश की संभावना

मौसम विभाग के दावे के अनुसार इस साल मॉनसून वक्त से पहले आना था लेकिन देश के कई राज्य ऐसे रहे जहां लोग बरसात की एक एक बूंद के लिए तरस गए। जून महीने में हरियाणा के लोगों ने तपती गर्मी का सामना किया लेकिन जुलाई के महीने प्रदेश में मॉनसून मेहरबान हो ही गया । अभी तक प्रदेश के भीतर लगभग पूरे जुलाई महीने में हल्की-फुल्की बारिश समय-समय पर देखने को मिली। अब कृषि मौसम विज्ञान हिसार द्वारा राज्य में जुलाई के अंतिम सप्ताह में मौसम की स्थिति को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मानसून टर्फ रेखा अनूपगढ़, सवाई माधोपुर, रीवा, अम्बिकापुर होते हुए उत्तर पाश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण पाश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जिससे राज्य में 24 व 25 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश परन्तु बंगाल की खाड़ी में बनने वाले एक कम दबाब का क्षेत्र से 26 जुलाई से मानसून हरियाणा राज्य में फिर से और सक्रिय होने की संभावना है।

जुलाई की इन तारीखों के बीच हरियाणा में फिर दिखेगा मॉनसून का कहर, जबरदस्त बारिश की संभावना

इन्हीं कारणों की वजह से 26 जुलाई रात्रि से 29 जुलाई के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवायों व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना भी जताई है।

बता दें कि हरियाणा राज्य के भीतर आगामी दिनों में तीसरी बार मानसून की सक्रियता देखने को मिलेगी
प्रदेश में 12 से 15 जुलाई में पहली जबकि 19 से 21 जुलाई के बीच दूसरी बार मानसूनी बारिश हुई थी। 1 जून से 23 जुलाई तक भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि हरियाणा राज्य में 199.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जो सामान्य बारिश (163.3 मिलीमीटर) से 22 प्रतिशत अधिक है।

मानसूनी बारिश के बाद से राज्य के लोगों को गर्मी से तो राहत मिली ही है वहीं कृषि मौसम विज्ञान विभाग हिसार के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश सभी फसलों के लिए लाभदायक है, लगभग सभी फसलों को पानी की आवश्यकता थी जिसकी पूर्ति मॉनसून की बारिश ने की है. खास तौर पर धान की फसलों के लिए यह बारिश बेहद ही लाभदायक सिद्ध होगी।

लेकिन थोड़ी सी बरसात के बाद ही कई इलाके ऐसे हैं जहां बड़े-बड़े जलभराव देखने को मिले जिनकी वजह से अधिकारियों द्वारा किए गए झूठे दावे सामने आए अभी तो मानसून की बरसात ठीक तरह से पूरे प्रदेश में नहीं हुई है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मूसलाधार बरसात जो कई कई दिनों तक बंद नहीं होगी ऐसी बारिश की भी संभावना है.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago