प्रदेश के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन टोक्यो में जीत हासिल करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा विशुद्ध हरियाणवी में लठ गाड़ने वाली बात सच कर दी है ।
ये बात प्रदेश के ओ एस डी गजेंद्र फौगाट ने कही ।आज हॉकी में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ देश के हॉकी खिलाड़ियों ने 3-2 से जीत दर्ज की जिसमें हरियाणा के सुमित व सुरेंद्र ने बेहतरीन प्रदर्शन किया ।
फौगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने स्वयं चंडीगढ़ में ओलंपिक के शुभारंभ समारोह का अवलोकन किया और खिलाड़ियों का हौंसलाअफजाई की ।इस मौके पे उनके साथ खेल मंत्री संदीप सिंह,खेल निदेशक पंकज नैन भी उपस्थित रहे

इस मौके पे गजेंद्र फौगाट ने कहा कि आज महिला हॉकी ने विश्व की सर्वश्रेष्ठ नीदरलैंड टीम के साथ खेलते हुए गजब के मैच का प्रदर्शन किया । इस मैच में सविता पूनिया,रानी रामपाल,नेहा गोयल,मोनिका मलिक समेत हरियाणा की कई खिलाड़ियों ने गजब का प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड की खिलाड़ियों के पसीने छुड़ा दिए । हालांकि भारतीय महिला हॉकी टीम 5 – 1 से हार गई लेकिन अपने बेहतरीन प्रदर्शन से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया ।
गजेंद्र फौगाट ने पहले ही दिन वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मैडल जीतने पे सब देशवासियों को बधाई दी ।सूचना देते हुए फौगाट ने बताया कि कल 25 जुलाई को भारतीय हरियाणा के मुक्केबाज मनीष कौशिक, शूटर मनु भाकर आदि खिलाड़ी ओलम्पिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उतरेंगे ।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…