Categories: Uncategorized

धौज में बसने जा रही थी एक और खोरी, मामला हुआ दर्ज

फरीदाबाद : इस समय पूरे देश में अवैध रूप से निर्माण हुई खोरी गांव की खबरें पूरे देश में बहुचर्चित है। धौज थाना क्षेत्र में भूमाफिया खोरी गांव की तर्ज पर एक और अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। आरोपियों ने लोगों से गांव मादलपुर में सस्ते प्लॉट देने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए है। जब इन माफियाओं से रजिस्ट्री के कागजों की मांग की तो, रजिस्ट्री की बात आने पर आनाकानी करने लगे। जिसके बाद लोगों को लगा कि ये सब गलत है। उनके साथ भी खोरी गांव जैसी घटना न हो जाए इसलिए इस शिकायत पर पुलिस ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-93 नोएडा निवासी ज्योति अवस्थी, गांव मादलपुर निवासी सिकंदर पंडित और एनआइटी-दो निवासी बसंती देवी ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि वे सभी मजदूरी करते हैं। गांव फतेहपुर निवासी सब्बीर ने मादलपुर स्थित तुलसी कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय भी बना रखा है। उसके साथ कैलाश और जगबीर भी कॉलोनी में छोटे-छोटे प्लॉट काटकर बेच रहे थे। तीनों ने लोगों को भरोसा दिया कि जमीन उनके नाम पर है। पूरा भुगतान होने के बाद रजिस्ट्री उनके नाम करा दी जाएगी ।

धौज में बसने जा रही थी एक और खोरी, मामला हुआ दर्ज

आरोपियों ने ज्योति से 60 गज के प्लॉट के तीन लाख 36 हजार, सिकंदर पंडित से 25 गज प्लॉट के एक लाख 70 हजार और बसंती देवी से 50 गज प्लॉट के तीन लाख रुपये ले लिए। इसी के साथ साथ बता दें की आरोप है कि अब उन्हें मकान नहीं बनाने दे रहे। रजिस्ट्री की बात कहने पर भी आनाकानी करते हैं और रुपये भी वापस नहीं दे रहे ।

लोगों की सूझबूझ ने दूसरी खोरी बनने से रोक दिया है, लेकिन ऐसे अभी भी कई इलाके हैं जहां लोग अवैध रूप से प्लॉटिंग करके गरीबों के बीच जमीने बेचते हैं और उनकी रजिस्ट्री भी होने नहीं दी जाती क्योंकि सरकारी जमीनों की रजिस्ट्री भू माफिया के पास नहीं होती।

यदि आपके यहां आस-पास भी ऐसी कोई कॉलोनी बस्ती दिखाई दे या फिर इसी तरह से कोई भूमाफिया प्लॉटिंग कर रहा हूं तो आप तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी में जाकर इस बात की शिकायत दर्ज करा सकते हैं ताकि फरीदाबाद में दूसरी पूरी की बसावट ना हो सके क्योंकि हर बार गरीब ही पिस्ता नजर आता है ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago