Categories: Special

कारगिल विजय दिवस का सुनते ही याद आता हैं फरीदाबाद के इस शहिद का नाम, जाने उनकी कहानी

फरीदाबाद- 26 जुलाई भारतवासियों के लिए एक गौरव का दिन हैं, इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाकर कारगिल पर विजय हासिल की थी। साल 1999 में हुआ कारगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को भारत की विजय के साथ इसका अंत हुआ था।

प्रत्येक वर्ष भारत की विजय और युद्ध में शहिद हुए सेनानियों की याद में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता हैं। आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहिद हुए मोहना गांव के फौजी वीरेंदर सिंह की शहादत को याद करते हम शहर वासियों की आंखे नम और छाती गर्व से चौड़ी हो जाती हैं।

कारगिल विजय दिवस का सुनते ही याद आता हैं फरीदाबाद के इस शहिद का नाम, जाने उनकी कहानी

21 वर्ष की उम्र में देश के के लिए उनका बलिदान हम सब युवाओं के लिए हमेशा ही एक प्रेणा का स्त्रोत रहेगा। वीरेंदर सिंह की बहादुरी और वीरेंदर सिंह के बारे में बताते हुए  उनके बड़े भाई डॉ हरप्रसाद अत्री ने बताया की वीरेंदर ने अक्टूबर 1998 में फौजी भर्ती हो गए थे।

उन्हें जाट रेजिमेंट मिली थी। उनके प्रक्षिक्षण के 6 माह पूरे हुए ही थे कि कारगिल युद्ध छिड़ गया। उनकी तैनाती मश्कोह घाटी में हुई थी। बटालियन को आदेश मिलने पर 17 जाट बटालियन के 25 जवानों की टुकड़ी ने 5 जुलाई की रात पिलर नंबर 2 पहाड़ी पर चढ़ाई शुरू कर दी।

पहाड़ की चोटी पर बैठे पाकिस्तानी सैनिक व घुसपैठियों ने भारतीय जवानों को आता देख फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली वीरेंद्र सिंह के पैर में लगी। गोली लगने के बाद भी वीरेंद्र ने हिम्मत नहीं हारी। 6 जुलाई को तड़के करीब 4.45 बजे भारतीय जवानों और पाकिस्तानी सेना के बीच जमकर गोलीबारी हुई।

वीरेंद्र ने कई पाकिस्तानी सिपाहियों को मौत के घाट उतार दिया। चोटी पर विजय  करने के बाद जब उनके साथी गोली निकालने का प्रयास कर रहे थे तभी उनके पास एक गोला आकर गिरा, जिसकी चपेट में आकर वीरेंद्र शहीद हो गए।

मोहना गांव में 1 जनवरी 1978 को  कारेलाल और केलादेवी के घर में वीरेंदर सिंह का जन्म हुआ था। वह अपने भाई बहनों में सबसे छोटे थे। हर वर्ष उनकी याद में 11 जुलाई को उनका विदाई दिवस मनाया जाता हैं।

वीरेंदर को कबड्डी का बहुत शौक था इसलिए उनके जन्मदिन पर हर साल कबड्डी की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता हैं, जिसमें सेना के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश व पंजाब की टीमें भी हिस्सा लेती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago