Categories: Featured

देश की शान मोर के अंडों का ऑमलेट पकाकर खा रहे थे ये लोग, दर्ज हुआ केस

देश में बहुत बेशर्म लोग रहते हैं, इस बात से कभी इंकार नहीं किया जा सकता है। कभी – कभी तो ऐसे मामले सामने आते हैं जिनको सुनकर यकीन ही नहीं होता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सामने आया है, जिसके बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं और पुलिस भी। दरअसल,चार लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के चार अंडों का ऑमलेट पकाया और खाया।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह मामला बहुत ही संगीन है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गयी है। शिकायत के मुताबिक हाल ही में जेवर तहसील के बीरमपुर गांव में एक मोरनी ने खाली भूखंड में चार अंडे दिए थे।

देश की शान मोर के अंडों का ऑमलेट पकाकर खा रहे थे ये लोग, दर्ज हुआ केस

इंसान समेत पक्षियों को भी कुछ बेशर्म नहीं छोड़ते हैं। ऐसे लोगों में दिल होता है या नहीं कई सवाल खड़े होते हैं। इस मामले की शिकायत में कहा गया, ‘‘कुछ दिनों पहले गांव के चार लोगों ने उन अंडों को लेकर उनमें से एक के घर पर पकाया और खा लिया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घर से अंडे के खोल बरामद किए गए। इसके बाद से इलाके में तनाव है और लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो। शिकायतकर्ताओं ने मोर के राष्ट्रीय पक्षी होने का हवाला देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है शिकायत मिली है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम दावों की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए विषय विशेषज्ञों से भी परामर्श कर रहे हैं जिसके बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago