Categories: FaridabadTrending

हरियाणा सरकार ने दी बड़ी सौगात, अब इन्हें भी मिलेगी सरकारी सुविधा

देश का मजबूत हिस्सा होते है देश के पत्रकार, जो देश के लिए न तो दिन देखते हैं और ना ही रात, जब कोई बड़ी खबर सामने आजाए तो दिल में बस एक चाह होती है की इसे जनता तक जल्द से जल्द पहुंचाया जाए ।देशवासियों को देश में चल रही हर छोटी बड़ी खबर को पहुंचने वाले पत्रकारों के लिए हरियाणा सरकार एक नई सौगात लेकर आई है ।

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। आज आयुष्मान भारत और कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा के दौरान कई अहम निर्णय लिए गए। जिनमें मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सरकारी कर्मचारियों के समान स्वास्थ्य बीमा सुविधा दिए जाने का निर्णय भी शामिल है।26 जुलाई 2021 को हरियाणा के मुख्यंमंत्री मनोहर ने इसकी मंजूरी दे दी है।

हरियाणा सरकार ने दी बड़ी सौगात, अब इन्हें भी मिलेगी सरकारी सुविधा

हरियाणा सरकार के इस कदम के बाद काफी हद तक पत्रकारों को जिन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है अब वह मुसीबतें कम हो जाएगी ।पत्रकार भी अपना जीवन देश के सेवा में ही समर्पित करते है इसलिए पत्रकारों को भी सुविधाएं देने के लिए पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा की जा रही थी लेकिन अब मुख्यमंत्री ने हरियाणा के पत्रकारों की बात संज्ञान में लेते हुए कदम उठाया है ।

वहीं समीक्षा के दौरान यह भी निर्णय लिया गया था कि कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा भी प्रदान की जाएगी। आजाद हिन्द फौज के सिपाहियों और उनके आश्रितों को भी कर्मचारियों के समान स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी जाएगी। आपातकाल में जेल में रहे लोगों के परिजनों को भी इस तर्ज पर सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

इसी कड़ी में हिंदी आंदोलन से जुड़े लोगों व द्वितीय विश्व युद्ध के बंदियों के परिवारों को भी कर्मचारियों के समान स्वास्थ्य बीमा लाभ अब मिल सकेगा। निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना में भी कवर किया जाएगा और 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले नम्बरदारों, चौकीदारों, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्करों के परिवारों को भी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago