Categories: Uncategorized

पुलिस ने लौटाई परिजनों के चेहरों पर मुस्कान,लावारिस हालत में मिली लड़की को किया परिजनो के हवाले

फरीदाबाद: थाना मुजेसर की पुलिस टीम ने लावारिस हालत में घूम रही 10 वर्षीय लड़की को उसके परिजनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।पुलिस थाना मुजेसर में तैनात मुख्य सिपाही विनोद और महिला सिपाही मंजू गश्त पर थे रात्रि के करीब 10.00 बजे उनको थाना मुजेसर एरिया में स्थित मच्छी मार्किट के पास एक किशोरी लावारिस हालत में घूमते हुए मिली, पुलिस को देखकर वह डर गई।

पुलिस टीम को संदेह हुआ की लड़की शायद मुसीबत में है तो उससे पूछताछ की जिससे पता चला कि वह अपने घर का पता भुल गई है। उसने बताया कि वह कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश के अपने गांव से अपने माता पिता के साथ आई हैं।

पुलिस ने लौटाई परिजनों के चेहरों पर मुस्कान,लावारिस हालत में मिली लड़की को किया परिजनो के हवाले

लडकी के बारे में पुलिस कंट्रोल रुम के माध्यम से सभी थाना चौकियों में सूचना प्रसारित की गई। लडकी को साथ लेकर आस पास के क्षेत्र में पता किया गया तो लड़की के संजय कॉलोनी एरिया के होने की जानकारी प्राप्त हुई।

पुलिस टीम इसके पश्चात लड़की को लेकर संजय कॉलोनी एरिया में पहुंची और लड़की के परिजनों की तलाश करके लड़की को सकुशल उनके हवाले कर दिया।

अपनी बच्ची को देखकर लड़की के परिजन बहुत खुश हुए उन्होंने कहा कि वह काफी समय से अपनी बेटी की तलाश कर रहे थे।बच्ची के माता-पिता कम्पनी में काम करते है। माता पिता के घर के जाने के पश्चात लड़की घर से बाहर चली गई और वापिस आते समय घर का रास्ता भूल गई।

लड़की के पिता से बात करने पर पता चला कि वह अभी गोरखपुर से फरीदाबाद आए है। बच्ची को अभी यहां के रास्तों के बारे में नही पता है।

पुलिस टीम ने लडकी को परिजनो के हवाले करते हुए सावधानीपूर्वक अपने बच्चो का ख्याल रखने की हिदायत दी।लड़की के परिजनों ने पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago