Categories: Education

100% अंक लाकर दीक्षा ने बढ़ाया अपने जिले का मान, जानिए कैसे करती है पढ़ाई और काम को मैनेज

ऐसा कहा जाता है कि बेटा अपने कुल का नाम रोशन करते हैं परंतु आज की तारीख और मॉडर्न जमाने में बेटियां बेटों से कम नहीं। बेटियां खेलों में मेडल भी ला रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं दूसरी ओर पढ़ाई लिखाई मे बेटियां अपना दमखम दिखा रही हैं।

ऐसा ही एक कारनामा डबुआ कॉलोनी निवासी नीरज पांडे की बेटी दीक्षा पांडे ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड में 100% अंक लाकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। दीक्षा पांडे डबुआ कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। एक गरीब परिवार से आने वाली दीक्षा पांडे ने 100% अंक लाकर अपने पिता का मान बढ़ा दिया है।

100% अंक लाकर दीक्षा ने बढ़ाया अपने जिले का मान, जानिए कैसे करती है पढ़ाई और काम को मैनेज

पिता नीरज पांडे बेहद खुश है और उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है उन्होंने कहा कि वह ऑटो चला कर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं लेकिन आए कम होने के चलते हैं उन्हें बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उन्होंने प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें बेटी को पढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाए।

उनकी माता एक निजी कंपनी में काम करती हैं। दीक्षा ने गरीबी से कभी हार नहीं मानी और लगातार पढ़ाई करती रही। दीक्षा पहले तो घर का सारा काम निपटाती है उसके बाद पढ़ने बैठती है। पिता नीरज पांडे का कहना है कि बेटियों को बेटों से कम नहीं आंकना चाहिए। जो काम बेटे का जाते हैं वह बेटियां भी कर सकती हैं।

नीरज पांडे ने साथ ही साथ यह भी कहा कि अब इस बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए कोई निजी स्कूल हमारे गरीब परिवार की मदद करें तो हमारी बेटी इससे भी अच्छा स्कोर करके दिखाएगी। दीक्षा का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। प्रधानाचार्य कृष्णा का कहना है कि दीक्षा एक होनहार लड़की है। हमारा स्कूल दसवीं तक ही मान्यता प्राप्त है। इस लड़की की आगे की पढ़ाई के लिए मैं और स्कूलों से संपर्क करूंगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago