सोनू सूद के बाद अब अमिताभ बच्चन ने प्रवासियों पर दिखाई दरियादीली।

कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण फंसे हुए प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए कई बॉलीवुड सितारे सामने आए।

जहां सोनू सूद ने मजदूरों के लिए बस का इंतजाम करवाया। वही महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कई मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया। इसी बीच खबर आ रही है कि अमिताभ बच्चन ने 1000 प्रवासी मजदूरों को मुंबई से वाराणसी तक पहुंचाने के लिए 6 स्पेशल फ्लाइटस का इंतजाम भी करवाया।

सोनू सूद के बाद अब अमिताभ बच्चन ने प्रवासियों पर दिखाई दरियादीली।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार प्रवासियों के लिए सबसे पहले एक ट्रेन बुक की गई थी। लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण बच्चन जी ने फ्लाइट्स बुक करवाई।

अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजर , राजेश यादव ने बताया कि बच्चन ने ही उनसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए स्पेशल फ्लाइट्स का इंतजाम करने के लिए कहा‌ था।

हर फ्लाइट में 180 मजदूरों के साथ 6 फ्लाइट्स गोरखपुर वाराणसी और दूसरी जगहों के लिए रवाना होंगी। यह काम बड़ी शांति और विवेक के साथ किया गया जिससे यह पता चलता है कि बच्चन जी ने इसे पब्लिसिटी के लिए नहीं किया।

बॉलीवुड के कई सितारे जिनका ज्यादा नाम नहीं लिया जा रहा, उन्होंने भी इस जंग में अपना हाथ आगे बढ़ाया।बच्चन जी के साथ साथ कैटरीना कैफ भी प्रवासियों को अपने घर भेजने का काम कर रही हैं।

वह महाराष्ट्र के भंडारा जिले में दिहाड़ी मजदूरों की सहायता के लिए आगे आईं। उन्होंने मजदूरों के लिए राशन और सैनिटाइजेशन का भी इंतजाम कराया।

Written by:Vikas Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago