Categories: Featured

पहले मजदूरी करता था ये व्यक्ति अब YOUTUBE खाना खाने के देता है लाखों रुपये

किसी पर जब कोई संकट आता है तो वह इंसान घबरा जाता है। हमें घबराना नहीं चाहिए डटकर मुसीबतों का सामना करना चाहिए। इंसान के लिए जब एक रास्ता बंद होता है तो दूसरा अपने आप खुल जाता है। ओडिशा के इसाक मुंडा ने एक रास्ता बंद होने पर दूसरे की पहचान कर ली। लॉकडाउन से पहले तक मुंडा एक मज़दूर थे लेकिन आज उन्हें पूरा देश एक यूट्यूबर के रूप में जानता है।

महामारी के कारण लगे लॉकडाउन सभी काम बंद थे। उनकी मजदूरी भी बंद थी। लेकिन उनका हौसला बंद नहीं था। इसाक मुंडा आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं। वह मज़दूरी करते थे और इसी मज़दूरी से उनका घर चलता था। 2020 में एक दिन अचानक ही लॉकडाउन की घोषणा हो गई और उनका काम बंद हो गया।

पहले मजदूरी करता था ये व्यक्ति अब YOUTUBE खाना खाने के देता है लाखों रुपये

संकट की घड़ी थी साथ में परिवार को चलाने का संकट था। मजदूरों का तो हिसाब रोज कुआं खोदो, रोज पानी पियो जैसा होता है। मुंडा की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी। कमाई के सभी रास्ते बंद दिख रहे थे. मुंडा ने भूख से ध्यान भटकाने के लिए अपने दोस्त के फोन पर यूट्यूब वीडियो देखने शुरू किए। इसी तरह यूट्यूब की विडीयोज ने उन्हें खूब प्रभावित किया और इन्हीं वीडियो को देखने के बाद मुंडा ने सोचा कि क्यों ना वह भी इसी तरह की वीडियो बनाएं।

उनकी इस सोच ने ज़िंदगी को पलट कर रख दिया। आज वह पूरे देश में फेमस हो गए हैं। उन्होंने अपना पहला वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया जिसमें वह खाना खा रहे थे। मुंडा की किस्मत चमकी और वीडियो हिट हो गया। इसके बाद तो जैसे उनके जीवन के सारे कष्ट ही मिट गए। आज के समय में वह अपने यूट्यूब चैनल से महीने के लाख रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं।

संकट के समय में हमेशा से वह सकारात्मक रहे। उन्होंने हौसला नहीं खोया। आज उनकी स्थिति अच्छी हो गई है लेकिन तब मुंडा के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह एक स्मार्ट फोन खरीद पाते। ऐसे में उन्होंने अपने दोस्त से 3 हजार रुपये उधार लिए और एक छोटा सा स्मार्टफोन खरीदा था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago