इन गानों के जरिए, किस प्रकार लोगों को जागरूक कर रही है दिल्ली मेट्रो ?

इन गानों के जरिए, किस प्रकार लोगों को जागरूक कर रही है दिल्ली मेट्रो ?

आज कोरोना वायरस और लॉकडाउन ने लोगों की यात्रा करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है और सोशल डिस्टेंसिंग अब एक आवश्यक नियम बन गया है।

सोशल डिस्टेंसिंग के इसी नियम का ध्यान रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने बॉलीवुड के कुछ प्रसिद्ध गानों के बोल को ट्वीट करते हुए एक विचित्र अभियान शुरू किया।

इन गानों के जरिए, किस प्रकार लोगों को जागरूक कर रही है दिल्ली मेट्रो ?

इस अभियान में दिल्ली मेट्रो टीम ने‌ कई मजेदार विज्ञापन बनाए हैं जिनमें हास्य और बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत से यात्रियों को नई यात्रा शिष्टाचार के बारे में बताया गया है।

तो आइए देखते हैं वह कौन से लोकप्रिय गीत है और किस प्रकार यह अभियान इस कोरोना महामारी में लोगों को जागरूक बनाने का काम कर रहा है।

1.) ‘ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे, बस 6 फीट की दूरी रखेंगे।’
कोविड-19 दुनिया में इतनी तेजी से फैल रहा है जितनी तेजी से जंगल में लगी आग फैलती है। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के कांटेक्ट में आते हैं जिसे कोरोना वायरस है तो संभावना है कि यह बीमारी आप को भी बड़ी आसानी से जकड़ ले। इसलिए बाहर निकलते या यात्रा करते वक्त आपस में कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें ताकि वायरस आपके कांटेक्ट में ना आए।

2.) ‘जब सैनिटाइज किया तो डरना क्या।’
यह प्रसिद्ध गाना सभी यात्रियों को याद दिलाएगा कि सैनिटाइजेशन आपके लिए कितना जरूरी है। इसके अनुसार हाथों को सैनिटाइज करने के बाद कोरोना संक्रमण की संभावना कम हो जाती है।

3.) ‘ वह सिकंदर ही दोस्तों कहलाता है, मास्क पहनकर जो बाहर जाता है।’
कोरोना को हराने के लिए दुनिया फेस मास्क के उपयोग को अहमियत दे रही है। क्योंकि मास्क संक्रमित व्यक्ति द्वारा खांसने या छीकने के कारण हवा में आनेवाली ड्रॉपलेट्स को स्वस्थ व्यक्ति के अंदर प्रवेश करने से रोकता है।

4.) ‘मेरी उम्र के नौजवानों, जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलना ओ दीवानो।’
इस विज्ञापन द्वारा यात्रियों से अपील की जा रही है कि वह सभी जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। इससे मार्केट में भीड़ कम रहेगी, आप एक दूसरे के कांटेक्ट में आने से बचोगे और कोरोना जैसी बीमारी से दूर रहोगे।

तो इस प्रकार, डीएमआरसी यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अपनी रचनात्मक पहल से यात्रियों को कोरोनावायरस और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक बनाने का काम कर रही है। इसलिए कोविड-19 के दौर में जरूरी है कि आप इन सभी नियमों को सकारात्मकता के साथ ले और उनका पालन करें।

Written by: Vikas Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago