Categories: GovernmentTrending

भगवान श्री कृष्ण की भक्ति की राह पर चली आईपीएस भारती, करेंगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

हरियाणा के चर्चित आईपीएस भारती अरोड़ा को भला कौन नहीं जानता। भारतीय अरोड़ा का नाम बहुचर्चित अफसरों में हमेशा ही लिया जाता हैं। फिलहाल की बात करें तो वर्तमान में अंबाला रेंज की आइजी भारती अरोड़ा ने प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी को लिखे पत्र में एक अगस्त 2021 से सेवानिवृत्ति मांगी है।

उन्होंने तीन माह के नोटिस पीरियड से भी छूट का आग्रह किया है। वह 23 साल से सेवा में हैं। भारती हरियाणा की पहली महिला आइपीएस हैं, जिन्होंने वीआरएस मांगी है।

भगवान श्री कृष्ण की भक्ति की राह पर चली आईपीएस भारती, करेंगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

उल्लेखनीय है कि हरियाणा से पहले भारती अरोड़ा का कैडर दूसरा था, बाद में उन्होंने हरियाणा कैडर में सर्विस ज्वाइन की। 1998 बैच की आइपीएस भारती अरोड़ा ने सात सितंबर 1998 को सेवा शुरू की थी। भारती अरोड़ा की सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2031को निर्धारित है।

पचास वर्ष की हो चुकीं भारती का विवाह हरियाणा कैडर के आइपीएस विकास अरोड़ा से हुआ है। वह हरियाणा में राजकीय रेलवे पुलिस में एसपी, अंबाला एसपी, कुरुक्षेत्र एसपी, राई स्पो‌र्ट्स कांप्लेस में प्रिंसिपल, करनाल रेंज में आइजी रहीं हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए उन्होंने 24 जुलाई 2021 को पत्र लिखा था।

भारती ने प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी को भेजे पत्र में लिखा है कि वह स्वेच्छा से एक अगस्त 2021 से सेवानिवृत्ति चाहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नियमानुसार तीन माह का जो नोटिस पीरियड दिया जाना चाहिए, उसमें उनको छूट दी जाए।

उन्होंने कहा पुलिस सेवा उनके लिए गर्व और जुनून रही है। वह अब जीवन का लक्ष्य हासिल करना चाहती हैं और गुरुनानक देव, चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई की राह चलकर अपना शेष जीवन प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति में बिताना चाहती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

6 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago