इकोग्रीन कंपनी के नाम पर ठेकेदार फर्जी रसीद छपवाकर कर रहे रेहड़ी व पटरी वालों से वसूली

इकोग्रीन कंपनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सुविधा सरकार ने इसलिए प्रदान की है ताकि शहर को स्वच्छ व साफ सुथरा रखा जा सके। लेकिन कुछ ठेकेदार इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। वे फर्जी रसीद छपवा कर रेहड़ी व पटरी वालों से भी वसूली कर रहे हैं, जबकि इको ग्रीन कंपनी रेहड़ी – पटरी वालों से कोई यूजर चार्ज नहीं ले रही है।

ठेकेदारों का यह खेल पूरे शहर में चल रहा है लेकिन कंपनी को इसकी कोई भनक तक नहीं है। मीडिया के माध्यम से इस मामले को सामने लाने के बाद कंपनी अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जाएगा इन ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इकोग्रीन कंपनी के नाम पर ठेकेदार फर्जी रसीद छपवाकर कर रहे रेहड़ी व पटरी वालों से वसूली

डोर टू डोर कूड़ा उठाने का यह कार्य करीब 4 सालों से इको ग्रीन कंपनी द्वारा शहर में किया जा रहा है। मामूली शुल्क भी कंपनी इसके बदले वसूल करती है। बता दें कि करीब 800 टन * प्रतिदिन शहर से निकलता है। जिसे कलेक्शन सेंटर से उठा बंधवाड़ी प्लांट पर पहुंचाया जाता है।

ज्ञात है कि शहर काफी बड़ा है, इस कारण कंपनी हर जगह जांच-पड़ताल नहीं कर सकती। इस बात का फायदा ठेकेदारों द्वारा उठाया जा रहा है। यह ठेकेदार कंपनी के नाम से फर्जी रसीद छपवाकर रेहड़ी – पटरी वालों से यूजर चार्ज वसूल कर रहे हैं।

सेक्टर 28 – 29 में ठेकेदारों की इस करतूत का मामला सामने आया। यहां एक कचोरी की रेहड़ी लगाने वाले से इकोग्रीन के नाम पर ₹120 की वसूली की गई। पूछताछ करने पर सामने आया कि यहां हर महीने इकोग्रीन के नाम पर सभी दुकानदारों से ठेकेदारों द्वारा पैसे वसूल किए जा रहे हैं।

इको ग्रीन कंपनी के सीईओ संजय शर्मा का कहना है कि कंपनी रेहड़ी पटरी वालों से कोई गुजर चार्ज नहीं लेती। उन्होंने अपील की कि यदि उनसे यूजर चार्ज लिया जाता है तो वे कोई चार्ज न दे व एफ आई आर दर्ज कराएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago