Categories: Entertainment

राज कुंद्रा पर पूछताछ के दौरान जमकर चिल्लाई शिल्पा, बोली बदनामी करवा दी

बीते 23 जुलाई को क्राइम ब्रांच की टीम ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर छापेमारी की गई। करीब 6 घंटे के इस कार्यवाही में शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा के सामने बिठाकर पूछताछ की गई। एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार छापेमारी के दौरान शिल्पा शेट्टी अपने पति पर बुरी तरह चिल्ला पड़ी।

दरअसल, पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा के मुसीबत दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रहे हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि राज कुंद्रा जब पुलिस के साथ अपने जुहू वाले बंगले पर पहुंचे तो शिल्पा उन पर चीख पड़ी। एक्ट्रेस ने अपने पति पर जलाते हुए कहा कि आखिर यह सब करने की क्या जरूरत है, बदनामी करवा दी है।

राज कुंद्रा पर पूछताछ के दौरान जमकर चिल्लाई शिल्पा, बोली बदनामी करवा दी

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस दौरान शिल्पा फफक कर रो पड़ी। उन्होंने राज से कहा कि उन्होंने परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला दी है। ‌ शिल्पा ने कहा कि इस कारण अब उनके हाथ से ब्रांड एंडोर्समेंट भी छीन रहे हैं। एक्सप्रेस ने कहा कि इस विवाद के कारण उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट निकल गए।

छापेमारी के दौरान करीब दो घंटे में शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया। हालांकि इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपने पति का बचाव किया और कहा कि राज कुंद्रा ने जो फिल्में बनाई है वह केवल इरोटिका है।

राज कुंद्रा के वकील ने भी कोर्ट में यही दावा किया है। वकील के अनुसार पुलिस ने अवैध तरीके से गिरफ्तारी की है। राज कुंद्रा की फिल्में इरोटिका है ऐसे में उन पर आईटी एक्ट की धारा 67 ए नही लगाया जा सकता है।

पोर्नोग्राफी केस की जांच में ताजा अपडेट यही है कि राज कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा को यह भनक पहले ही लग गई थी कि उनके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है।

ऐसे में उन्होंने अपने बचाव हेतु प्लान बी भी बनाया था। पुलिस के मुताबिक राज कुंद्रा ने अपना पुराना मोबाइल कही फेंक दिया ताकि उससे पुराने चैट्स रिकवर नही किए जाए। यही नहीं, उन्होंने कम्पनी के आईटी हेड रायन थर्प से भी पोर्न फिल्मों के विडियोज डिलीट करने के निर्देश दिए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago