Categories: Faridabad

अधिकारियों की सुस्ती का खामियाजा भुगत रही है आम जनता, लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है यह सुविधा

शहर में पानी की किल्लत का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है क्योंकि यमुना किनारे लगे रेनीवेल से कम मात्रा में पानी सप्लाई हो रहा है। तकरीबन 12 साल पुराने रेनीवेल जमीन में से कम मात्रा में पानी निकाल रहे हैं क्योंकि यमुना नदी का जलस्तर घट गया है।

इसके कारण रेनीवेल रिचार्ज नहीं हो पाते हैं। इनकी क्षमता बढ़ाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण को इसका काम सौंपा गया है। एफएमडीए अधिकारियों की सुस्ती के कारण शहर में पानी का संकट गहराता जा रहा है।

अधिकारियों की सुस्ती का खामियाजा भुगत रही है आम जनता, लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है यह सुविधा

दरअसल, शहर में पानी सप्लाई करने के लिए प्रशासन की ओर से रेनीवेल लगाए गए हैं जो यमुना से पानी लेकर शहर भर में पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। इस वक्त शहर में पानी की सप्लाई का काम 16 रेनीवेल से हो रहा है।

इसका पानी साथ बड़ी पाइप लाइनों की सहायता से शहर के हर एक हिस्से में पहुंचाया जा रहा है। इन रेनीवेलों से हर रोज 180 एमएलडी पानी आना चाहिए लेकिन शहर में इस वक्त केवल 140 एमएलडी के करीब ही पानी आ पा रहा है। 40 एमएलडी पानी की कमी बनी हुई है।

अब रेनीवेल का कार्य एफएमडीए को सौंप दिया गया है जिसके बाद एफएमडीए ने सभी रेनीवेल लाइनों का एक खाका तैयार किया है किस लाइन में कितना पानी आ रहा है। खाका के अनुसार सबसे कम पानी नंबर 1 से आ रहा है।

लाइन नंबर 1 बल्लभगढ़ और एनआईटी के दर्जनों इलाकों को कवर करती है। आए दिन इन इलाकों में पानी का संकट गहराता है जिसका मुख्य कारण रेनीवेल द्वारा क्षमता के अनुसार पानी की सप्लाई ना कर पाना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago