Categories: SpecialSports

माँ बापू का प्यार साथ लेकर टोक्यो ओलंपिक्स मे पहुँची हरियाणा की पहलवान, जीतने के लिए पिता ने मांगी यह मन्नत

भारत मे खिलाड़ियो की कोई कमी नहीं है। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया मे अपना लोहा मनवाया है। सबको खिलाड़ियो की जीत तो नज़र आती है परंतु लोग अक्सर उस जीत के पीछे के त्याग, संकल्प, और उस मेहनत को भूल जाते है जिसकी वजह से खिलाड़ी उस मुकाम पर पहुँचे है। कुछ खिलाड़ियो का खेल के प्रति लगाव इतना ज़्यादा होता है, कि वह पूरी तरह से अपने आप को खेल के प्रति समर्पित कर देते है कि वह सब कुछ भूल जाते है।ऐसी ही कहानी है हरियाणा की पहलवान सोनम की।

आपको बता दे कि 19 साल की सोनम इस बार टोक्यो ओलंपिक्स मे अपनी दावेदारी पेश करेंगी। सोनम के परिवार की माने तो पिछले चार साल से वह ना तो अपने ननिहाल गयी है न ही अपने किसी रिश्तेदार से मिली है। सोनीपत के मदीना की रहने वाली सोनम पिछले चार साल से लगातार भारत को ओलिम्पिक मे मेडल दिलाने के सपने पर काम कर रही है।

माँ बापू का प्यार साथ लेकर टोक्यो ओलंपिक्स मे पहुँची हरियाणा की पहलवान, जीतने के लिए पिता ने मांगी यह मन्नत
सोनम मलिक

सोनम के पिता बताते है कि वह खुद एक पहलवान रह चुके है परंतु कभी भी कोई बड़ा खिताब हासिल नहीं कर सके।इसलिए वह अपनी बेटी पर बेहद फक्र महसूस करते है कि उनकी बेटी आज उनका सपना पूरा करने जा रही है।सोनम की नानी चाँदी देवी अपनी नातिन का बाहें फैलाये इंतज़ार कर रही है कि कब वो आए और वह अपना सारा प्यार लुटा सकें।

सोनम के माता पिता

सोनम पहलवानी मे कई दफा अपना दमखम दिखा चुकी है। रियो ओलम्पिक मे भारत को मेडल जिताने वाली साक्षी मलिक को वह चार दफा शिकस्त दे चुकी है। जनवरी मे हुये ट्राइल मे सोनम ने साक्षी को हराया था।दोबारा से 26 फरवरी 2020 को ट्रायल में मात दी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में इस साल मुकाबले में हराया। लखनऊ में आयोजित हुए राष्ट्रीय कैंप में चौथी बार पटखनी दी।

सोनम के पिता बताते है कि ओलिंपिक के क्वालिफ़ाईंग मुकाबले में उनका मुकाबला कजाकिस्तान की पहलवान से था जिसमे उनके घुटने मे असहनीय दर्द था। लेकिन इसके बावजूद भी वह ना ही सिर्फ मुक़ाबला लड़ी बल्कि विरोधी पहलवान को हराकर टोक्यो ओलंपिक्स मे अपनी जगह भी बनाई।पिता का कहना हैं कि यदि बेटी पदक लाती है तो झज्जर के बेरी स्थित माता के मंदिर में जाएंगे और दर्शन करेंगे। एक लाख रुपये का दान भी करेंगे। गांव के मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे। 

सोनम घर के खाने की बेहद शौकीन है, व आलू के पराँठे, मख्हन और दूध उन्हे बेहद पसंद है। दूध की कोई कमी न हो इसके लिए उन्होने घर पर एक भैंस भी पाली हुई है।बाहर का व बहुत कम ही खाती है और इसलिए जब वह ओलंपिक्स के लिए रवाना हुई तब वह अपनी माँ के हाथ के बनी 2 किमी पूड़ी साथ लेकर गयी जिससे वह घर से दूर रहकर भी घर से जुड़ी रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago