Categories: Featured

बीच सड़क साथ घूमने को बेताब हुए हज़ारों मच्छर, आवाज़ ने उड़ाए लोगों के होश

मच्छरों के आतंक का शिकार कभी न कभी आप भी हुए होंगे। मच्छर अच्छी भली नींद को उड़ाने में सक्षम होते हैं। रूस में लोगों को मच्छरों का एक अलग ही नज़ाारा देखने को मिला। यहां देखते ही देखते मच्छरों का बवंडर आसमान पर मंडराने लगा। सूरज की रोशनी को भी मच्छरों के इस बवंडर ने थोड़ी देर के लिए फीका कर दिया और आस-पास के लोग भौचक्के होकर इस नज़ारे को देख रहे थे।

किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह हुआ क्या है? हर कोई काफी सेहमा हुआ था। खून चूसने वाले इस प्राणी की इतनी बड़ी जमातजब लोगों ने आसमान को लगभग ढके हुए देखी तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया। कमचटका के पूर्वी तट के पास ऐसा नज़ारा देखने को मिला। मच्छरों की संख्या लाखों-करोड़ों में थी और वे बेहद तेज़ी से आगे बढ़ रहे थे।

बीच सड़क साथ घूमने को बेताब हुए हज़ारों मच्छर, आवाज़ ने उड़ाए लोगों के होश

जब लोग आसमान में देख रहे थे तो उन्हें लगा कि शायद कुछ अनहोनी देश में हो रही है। रास्ते से गुजर रहे लोग इन्हें देखकर बेहद घबरा गए। जिसने भी इन्हें देखा, वो हैरान-परेशान नज़र आया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि ये पहले किसी खंभे की तरह की आकृति बनाकर आगे बढ़ रहे थे लेकिन बाद से इनके और भी झुंड इकट्ठा हुए और ये बवंडर की तरह दिखने लगे।

लोगों के दिल में अभी भी भय बना हुआ है। उस मंजर को सोचकर सभी की जान निकल रही है। उस वक्त रास्ते से जा रहे एलेक्सी नाम के शख्स ने बताया कि कुछ मीटर तक वे इनके बीच ही गाड़ी चला रहे थे, लेकिन रास्ता देखना बेहद मुश्किल था। उन्होंने अपनी खिड़की खोलने की भी हिम्मत नहीं की। वो जहां तक देख पा रहे थे, सिर्फ मच्छर ही मच्छर थे।

इस बारे में कई लोगों की अपनी – अपनी राय है। कोई बोल रहा है कि ऐसा फिरसे हो सकता है तो कोई कुछ बोलने लायक ही नहीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago