Categories: Government

हरियाणा के कई हिस्सों में मात्र 30 रुपए में घर में बहेगी गंगा, डाक विभाग ने शुरू की सेवा

संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां एक तरफ अभी भी सावन के पवित्र माह में भी कांवरियों को पिछले साल जाने की तरह इस वर्ष भी कावड़ ले जानें की इजाजत नहीं मिली है वही हरिद्वार व गंगोत्री से भी किसी भी व्यक्ति द्वारा गंगाजल लाने पर पूरी तरह मनाही की गई हैं।

मगर, डाकघर द्वारा की गई सेवा के चलते अब हरियाणा के कई जिलों में घर बैठे बैठे ही गंगाजल मात्र 30 रुपुर में उपलब्ध कराने की मुहिम वाकई प्रशंसनीय हो रही है।

हरियाणा के कई हिस्सों में मात्र 30 रुपए में घर में बहेगी गंगा, डाक विभाग ने शुरू की सेवा

दरअसल, डाक विभाग गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ व नारनौल ने अपने सभी डाकघर में लोगों के लिए घर बैठे गंगाजल मंगवाने की सुविधा शुरू की है। 300 मिलीलीटर गंगाजल की बोतल सिर्फ 30 रुपए में डाकघर से खरीदी जा सकती है।

वैसे तो, गंगाजल की बोतलें तीर्थ स्थल गंगोत्री व हरिद्वार से मंगवाई गई हैं। दरअसल, के चलते लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। हर साल यहां से लाखों लोग हरिद्वार से गंगाजल भरकर कांवड़ के रूप में लेकर आते थे। शिवरात्रि के मौके पर इस गंगाजल को शिवालयों में चढ़ाया जाता हैं। लेकिन कोविड के चलते लगी रोक के बाद डाक विभाग ने गंगाजल की व्यवस्था कर दी है।

नारनौल डाकपाल कृष्णा देवी ने बताया कि शिवरात्रि को मद्देनजर रखते हुए गंगोत्री से गंगाजल की बोतलें मंगवाई गई हैं, ताकि आमजन को गंगाजल के लिए किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। अपनी धार्मिक आस्थाएं पूरी करने के लिए डाक विभाग ने यह पहल की है।

रेवाड़ी डाक विभाग के अधिकारी ब्रह्मप्रकाश यादव ने बताया कि शुरू में हमने 50 बोतलें गंगाजल की मंगवाई थीं। ये सारी बोतलें बिक चुकी हैं। एक दिन पहले ही हमने 100 बोतल का और ऑर्डर दिया है। आज शाम तक ऑर्डर आ जाएगा।

डाकघर में गंगोत्री व हरिद्वार से मंगवाई गई सभी बोतलें पूरे धार्मिक रीति रिवाज को ध्यान में रखते हुए भरवाई गई हैं तथा सुरक्षित तरीके से डाकघर में आई हैं। इसलिए डाकघर से गंगाजल खरीदकर लोग बेफिक्र होकर शिवालय में गंगाजल चढ़ा सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago