Categories: GovernmentIndia

इंद्र देव ने खोली लापरवाह अधिकारियों की पोल,जाने कैसे अंकुरित हो गया बोरियों में रखा अनाज

मानसून की बरसात में इस बार नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य कई विभागों की पोल खुल चुकी है। जगह-जगह जलभराव के समस्याओं के साथ-साथ अब लापरवाही की वजह से अनाज का भी नुकसान हो चुका है। बरसात के कारण हम केवल जलभराव ही नहीं बल्कि लोगों को अनाज की कमी होने की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

बता दें, बारिश के कारण रेवाड़ी की कोसली अनाज मंडी में खुले में रखा अनाज भी अंकुरित हो गया है, जिसकी वजह से खाद्य आपूर्ति विभाग की भी बरसात के चलते पोल खुल गई है। इससे साफ पता चलता है कि विभाग अनाज की सुरक्षा करने में कितना लापरवाह है। अनाज की सुरक्षा के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किए गए जिसकी वजह से भविष्य में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इंद्र देव ने खोली लापरवाह अधिकारियों की पोल,जाने कैसे अंकुरित हो गया बोरियों में रखा अनाज

इस संबंध में जब सहकारिता न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिस भी विभाग की वजह से यह अनाज अंकुरित हो रहा है, उसी विभाग के अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि उसे एहसास दिलाया जा सके की लापरवाही बरतने का अंजाम क्या होता है।

बता दें कि कोसली अनाज मंडी में रखी सैकड़ों क्विंटल गेहूं बरसात की भेंट चढ़ गया है। जिसकी जांच जिला उपायुक्त ने एसडीएम को सौंपी दी है, लेकिन अभी तक जांच सामने नहीं आई है। गेहूं भीगने के बाद अंकुरित भी हो गई, लेकिन प्रशासन द्वारा गेहूं की सुरक्षा के लिए कोई भी पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए थे जिसकी वजह से ये हुआ । अब देखना होगा कि राज्य मंत्री के आदेश के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग हरकत में आता है या फिर किसानों का सोना खुले आसमान के नीचे बरसात में भीगने के लिए पड़ा रहेगा।

इतनी लापरवाही होने की वजह से गेहूं बर्बाद हो चुका है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी लापरवाही जिन अधिकारियों की वजह से कोई उनके खिलाफ सरकार क्या कदम उठाती है ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago