Categories: Government

गृह मंत्री अनिल विज ने किसानों से किया यह आवाह्न, ऑक्सीजन के मामले में कहीं यह बात

अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठे किसानों से प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने जगह खाली करने का आवाहन किया है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित है और व्यापारियों को काफी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में व्यापारी अब हाईवे खुलवाने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को समझना चाहिए कि आंदोलन अपनी जगह है, उनके आंदोलन की वजह से दूसरे लोगों की आजादी बाधित न हो यह भी प्रजातांत्रिक आंदोलन का मुख्य आधार होता है। विज ने कहा कि भाजपा-जजपा नेताओं की रोक को लेकर जींद में सर्वखाप ने जो फैसला लिया है वह गलत है। सविंधान ने सभी को कहीं भी आने-जाने का अधिकार दिया हुआ है, ऐसे किसी पर रोक लगाने का फैसला सही नहीं है।

गृह मंत्री अनिल विज ने किसानों से किया यह आवाह्न, ऑक्सीजन के मामले में कहीं यह बात

वही ऑक्सीजन के मामले में हरियाणा बनेगा आत्मनिर्भर
विज ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर संबंधी दावा किया कि हमारी तैयारी पूरी है। हमने पहली व दूसरी लहर से काफी कुछ सीखा है। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी रही इसे देखते हुए 40 प्लांट प्रधानमंत्री ने दिए हैं और 139 हम खरीदने जा रहे हैं जिसके लिए टैंडर लगा दिया गया है।

हमारे सभी सरकारी अस्पतालों में पी.एस.ए. प्लांट लग जाएंगे और प्राइवेट अस्पतालों को भी यही आदेश दिए गए हैं। विज ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि ऑक्सीजन के मामले में हरियाणा आत्मनिर्भर प्रदेश बनेगा। प्रदेश में निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए नोटीफिकेशन भी जारी कर दी गई है।

अलोकतांत्रिक विपक्ष सदन में धक्का-मुक्की और हल्ला मचाना ही जानता है। लोकसभा में विपक्षी सांसदों द्वारा स्पीकर पर कागज फैंके जाने की घटना पर विज में कहा कि सदन लोकतांत्रिक व अलोकतांत्रिक सदस्यों के 2 हिस्सों में विभाजित हो गया है।

लोकतांत्रिक सदस्य प्रजातंत्र की मूल भावनाओं के अनुसार देश के मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें हल करना चाहते हैं, वहीं अलोकतांत्रिक सदस्य संसद में धक्का-मुक्की हल्ला कर शोर मचाना चाहते हैं, अब यह देशवासियों को तय करना है कि वे लोकतांत्रिक लोगों के साथ हैं या अलोकतांत्रिक।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago