Categories: Featured

घर की छत पर चढ़ गया सांड उसके बाद जो हुआ वो कर देगा हैरान

आवारा गोवंश की समस्‍या से देश का हर राज्य जूझ रहा है। यह गोवंश कभी – कभी घर में घुस आते हैं। ऐसा ज़रूरी नहीं कि लोग ही आपके घर आयें और आपकी छत्त पर घूमने निकल जाएँ। कभी – कभी कुछ मेहमान भी पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक ख़ास मेहमान हरियाणा के कैथल में पहुंच गया। अकसर सीढ़ियों से मकान की छत पर पहुंचे पशुओं को मशीनों व रस्सियों की सहायता से नीचे उतारा जाता है लेकिन कैथल में भवन की प्रथम तल पर चढ़े सांड को मात्र गुड़ व आटा का लालच देकर ही नीचे उतार लिया गया।

पहले तो वहां मौजूद लोगों में भय था कि सांड कहीं कोई हमला न करदे लेकिन वह शांत रहा। सुनने में यह विचित्र लगता है लेकिन यह कैथल में हकीकत में कर दिखाया। इस कार्रवाई को अंजाम दिया जीवन रक्षक दल के राजू डोहर, गौ रक्षा दल तथा दमकल विभाग के कर्मचारियों ने। बरसात के पानी से बचने के लिए एक सांड इस मकान में घुस गया और सीढ़ियों के माध्यम से छत पर चढ़ गया।

घर की छत पर चढ़ गया सांड उसके बाद जो हुआ वो कर देगा हैरान

लोगों की सूझ – बूझ हमेशा काम आती है ऐसा ही यहां पर हुआ। दरअसल, जब सांड पूरी तरह से सुरक्षित उतर गया, तो लोगों ने राहत की सांस ली। जैसे ही मकान मालिक ने सुबह सांड को छत पर देखा तो वे भौचक्के रह गए। उन्होंने सांड को नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसकी सूचना जीवन रक्षक दल के चेयरमैन को दी। वह अपने अन्य सदस्यों तथा गौर रक्षक दल के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे।

उसे निचे उतारना एक चुनौती साबित हो रही थी। लोगों की भीड़ भी वहां एकत्रित हो गयी थी। उन्होंने सांड के गले में रस्सा डालकर उसे नीचे उतारने का प्रयास किया पर जैसे ही सांड नीचे सीढ़ियों को देखता तो डर के मारे पीछे हट जाता। कुछ समय बाद दमकल कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सांड को पहले गुड़ तथा आटा खिलाया। इसके बाद धीरे-धीरे उसे गुड़ व आटा खिलाने का लालच देते हुए सीढ़ियों से ही नीचे ले आए।

टीम का साधूवाद करते हुए मकान मालिक ने उन्हें धन्यवाद किया। भले ही इस कार्रवाई मेें टीम को करीब डेढ़ घंटे का समय लगा लेकिन इस कार्रवाई में सांड को सकुशल नीचे उतार लिया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago