शादी का दिन ऐसा होता है जिस दिन से एक नई शुरुवात होती है। इस शुरुवात के लिए सभी उत्साहित होते हैं। हमारे देश भारत की शादियां बड़े ही मजेदार होती है। शादियों में समय-समय पर ऐसी कोई न कोई रस्म होती रहती है जिससे सभी का मनोरंजन होता है। लोग यहां शादियों को खूब एन्जॉय करते हैं। हालांकि शादी का केंद्र रहने वाले दूल्हा और दुल्हन इस पूरी प्रक्रिया में थोड़े थक जाते हैं क्योंकि उन्हें कई रस्मों में हिस्सा लेना होता है।
कभी – कभी तो इतनी थकावट हो जाती है कि नींद आने लगती है। ऐसे ही एक थके हुए दूल्हे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपने वरमाला के स्टेज पर फोटो खिंचाते हुए सो जाता है।
शादी वाले घर में बहुत काम रहता है। लोग शादी की तैयारियों में इतना व्यस्त रहते है कि उन्हें आराम तक करने का मौका नहीं मिलता। दूल्हा वरमाला की कुर्सी पर बैठ-बैठ सो जाता है और वहां मौजूद लोग उसे जगाने में लग जाते हैं. लोगों के जगाने के बाद भी दूल्हें की नींद नहीं खुलती है और वह कुंभकरण की तरह गहरी नींद सोता रहता है। मासूम दुल्हन शांत उसके साथ बैठी हुई यह सब देखती रह जाती है।
शादी की बहुत सी ऐसी रस्में होती है जो रात दिन चलती रहती है। यही रस्में थकावट का कारण बनती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लोग दूल्हे के नींद की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। कुछ लोगों को दुल्हन के लिए दुख हो रहा है।
शादियों की कई वीडियोस इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। यह वीडियोस कई लाख व्यूज कमा लेती हैं।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…