Categories: Faridabad

बाल कल्याण पॉकेट की समस्या का नहीं हो पा रहा समाधान, लोगों ने निगम को दी यह चेतावनी

पर्वतीय कॉलोनी के अंतर्गत आने वाले बाल कल्याण पॉकेट में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने आज निगम मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया तथा नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इस दौरान स्थानीय निवासी राम सिंह यादव ने निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह आमरण अनशन करेंगे।

बाल कल्याण पॉकेट की समस्या का नहीं हो पा रहा समाधान, लोगों ने निगम को दी यह चेतावनी

दरअसल, वार्ड नंबर 5 के बाल कल्याण पॉकेट में काफी लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस विषय में कई बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ट्वीट के माध्यम से अवगत कराया गया है परंतु समस्या का खानापूर्ति समाधान के अलावा कुछ नहीं हो पाता है।


स्थानीय निवासी मुकेश ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती है। घर के सामने ही सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है ऐसे में उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस विषय में कई बार पार्षद ललिता यादव को शिकायत भी दी जा चुके हैं परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां साल के 12 महीने इसी तरह की स्थिति बनी रहती है। बरसात के दिनों में हालात बद से बदतर हो जाते हैं परंतु नगर निगम प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है और लोग ऐसे ही परेशान होते रहते हैं।


गौरतलब है कि पिछले दिनों वार्ड नंबर 5 के लोगों ने पीने के पानी तथा सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान होकर निगम कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया था जिसके बाद निवर्तमान निगम कमिश्नर गरिमा मित्तल ने 46 लाख रुपए की फाइल को मंजूरी दे दी थी तथा जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago