Categories: HealthPress Release

फरीदाबाद में सोमवार को महामारी का एक मामला सामने आया, वहीं दो लोगों ने महामारी को मात दी

फरीदाबाद: जिला में आज सोमवार को महामारी का एक मामला सामने आया हैं। जबकि दो लोगों ने महामारी को मात दी है। वे स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को रवाना हो गए हैं। वहीं सोमवार को जिले में रिकवरी रेट भी 99.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

महामारी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 926172 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 926081 हो गई है।

फरीदाबाद में सोमवार को महामारी का एक मामला सामने आया, वहीं दो लोगों ने महामारी को मात दी

इसके अलावा 99775 महामारी पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है। अब तक जिला फरीदाबाद में कोराना 7 पोजिटिव केसों को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल किया गया है। इनमें से लोग स्वस्थ होकर कोराना को मात दे चुके हैं।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि होम आईसोलेशन पर जिले मे 6 लोगों को रखा गया है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या 13 है। जबकि कई लोग महामारी को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3930 लोगों टेस्ट किए गए।

जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1009857 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99775 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 908833 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिले में 1249 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में आक्सीजन पर पांच और वैंटीलेटर पर एक केस है।

जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है।जबकि रिकवरी रेट 99.27 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है।
इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। सोमवार को भी महामारी रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर महामारी को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। महामारी के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कोविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था भी की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago