Categories: Sports

भारतीय महिला हॉकी टीम के आत्मविश्वास से इतिहास रचने पर मंत्री विज ने हरियाणवी तरीके में दी बधाई

हरियाणा के खिलाड़ियों का हर क्षेत्र में अपना ही दमखम रहा है। अब इसी का एक ताजा उदाहरण भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी इतिहास रच कर समाज के सामने प्रस्तुत किया हैं। उन्होंने ना सिर्फ देश भर में अपने माता-पिता बल्कि हरियाणा का नाम भी सर्वोपरि कर दिया है।

ऐसे में हरियाणा की बेटियों को बधाइयां देते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री अनिल विज ने भी अपने सोशल मीडिया टि्वटर हैंडल के माध्यम से विदेश में पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में अपना परचम लहराकर कदम रखने वाली बेटियों को खूब सराहा।

भारतीय महिला हॉकी टीम के आत्मविश्वास से इतिहास रचने पर मंत्री विज ने हरियाणवी तरीके में दी बधाई

उन्होंने ट्वीट करते हुए हरियाणवी खड़ी बोली में लिखा कि म्हारी छौरी, छौरया तै कम है के
विदेश की धरती पै देसी छौरियां नै लठ गाढ़ दिया ।
मेरी ओर तै अर हरियाणा की ओर तै घणी सारी बधाई ।

गौरतलब बताते चलें कि भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने जानकारी देते हुए बताया था कि लगातार तीन बार हार से उनकी टीम का मनोबल कहीं ना कहीं टूटता जा रहा था और आत्मविश्वास की कमी से वह अंदर ही अंदर खुद को कमजोर समझ रहे थे।

मगर कहते हैं ना आत्मविश्वास हो तो हर नामुमकिन प्रयास भी आसानी से हल हो जाते हैं, और जब अपने देश की बात हो तो हर कोई जी जान लगा देता है। ऐसे में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम होता देख कोच द्वारा उन्हें एक मनोबल बढ़ाने वाली फिल्म दिखाई गई। जिससे प्रेरित होकर सभी खिलाड़ियों में एक बार फिर नया जुनून पैदा हो गया और यह जुनून उन्हें आगे ले जाने में सक्षम भी साबित हुआ।

लगातार तीन बार हार के बाद भारतीय टीम की शानदार वापसी ने हरेक भारतीय के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का कार्य किया। कोच कहते हैं कि उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि यदि आप हार भी जाते हैं तो आप स्वयं पर अपना विश्वास रखना कम ना करें। इसलिए आज यही आत्मविश्वास उन्हें नया इतिहास रचने में सक्षम बनाने में कारगर साबित हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों के इतिहास रचे जाने पर हर कोई उन्हें हार्दिक बधाई देता हुआ दिखाई दे रहा है, इसी में एक नाम हरियाणा के गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का भी दर्ज किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

7 hours ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago