Categories: Uncategorized

Haryana: 19 साल की लड़की को हुआ बुजुर्ग से प्यार, रचाई शादी, अब इस बात का है खतरा

हरियाणा के पलवल से एक अजब प्रेम की गजब कहानी जैसा अजीबो गरीब मामला सामने आया है। अपनी जान की गुहार लेकर एक बेमेल प्रेमी जोड़ा हाईकोर्ट पहुंचा। जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय एक लड़की को 67 वर्ष के व्यक्ति से प्रेम हो गया। व्यक्ति खेती का काम करता है। जब लड़की के परिवार को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध जताया। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने लगी और उसके साथ निकाह कर लिया। अब दोनों को परिवार वालों से जान का खतरा है। इसके लिए उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कराई है।

दोनों ने हाई कोर्ट में दायर की अपनी याचिका में कहा कि वे विवाह कर साथ में रहते हैं। लेकिन उन्हें उनके परिजनों से जान का खतरा है। इसलिए हाईकोर्ट उनकी सुरक्षा के आदेश जारी करें।

Haryana: 19 साल की लड़की को हुआ बुजुर्ग से प्यार, रचाई शादी, अब इस बात का है खतरा

हाईकोर्ट जस्टिस जेएस पुरी ने संदेह जताते हुए कहा कि इस मामले में कुछ छिपाया जा रहा है। आखिर कैसे एक 19 साल की लड़की 67 साल के पुरुष से शादी कर सकती है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मसलन क्या ये पुरुष का पहला विवाह है या एक से ज्यादा। हो सकता है कि इस मामले में लड़की पर कोई दबाव हो।

हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पलवल के एसपी को आदेश जारी किया है कि एक टीम का गठन किया जाए जिसमे महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हो। यह टीम लड़की को सुरक्षा मुहैया कराए। साथ ही यह भी पता लगाए की पुरुष की यह कौन सी शादी है, मामले की पृष्ठ भूमि भी जांची जाए।

पुरुष के पिछले इतिहास की भी जांच की जाए। लड़की को इलाका मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसके बयान दर्ज करवाए जाएं। इसके बाद एसपी हाईकोर्ट में इस बाबत विस्तृत जवाब दायर करे। हाईकोर्ट ने एसपी को एक सप्ताह के भीतर यह पूरी जांच करने का निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट में दिए गए दस्तावेज के मुताबिक पुरुष की जन्म तिथि 1 जनवरी 1953 है वहीं लड़की की जन्म तिथि 10 दिसंबर 2001 है। दी गई जानकारी के अनुसार पुरुष खेती का काम कर 15 हजार रुपए प्रति माह कमाता है। लड़की के परिवार वाले इस विवाह के खिलाफ थे। इसके बारे में उन्होंने पलवल पुलिस के सामने सुरक्षा की गुहार लगाई लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

युवती और उसके प्रेमी ने याचिका में कहा कि वे दोनों पति–पत्नी की तरह रहते हैं। हाईकोर्ट में दिए दस्तावेज के अनुसार लड़की ने पुरुष का नाम अपने पति के तौर पर दिखाया है। लड़की का कहना है कि उसके परिवार वाले प्रभावशाली हैं। उनकी सत्ता और पुलिस तक अच्छी पकड़ है और वे उन दोनों को जान से मार देंगे। दोनों ने अपने निकाह का प्रमाण पत्र भी कोर्ट में पेश किया है। जिसमें सभी गवाह व मेहर की रकम के तौर पर 15 ग्राम सोना लड़की को दिया गया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago