Categories: Press Release

नेहरू कालोनी, कल्याणपुरी व गांधी कालोनी में जल शक्ति अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

फरीदाबाद,3 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान ने कहा कि मानव जीवन में जल की भूमिका महत्वपूर्ण है। जल ही जीवन है। जल नहीं तो कल नही। हमें अपने और अपनी पीढियों के भविष्य के लिए आज ही जल को संरक्षण करके लिए बचाना होगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जलशक्ति अभियान के तहत यह जनजागरण की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान की तहत होने वाली गतिविधियों में और तेजी लाकर आम जनता को जागरूक करके इसका आमजन को भागीदार बनाना है। ताकि गिरते भूमि जल स्तर में सुधार किया जा सके और हमारे तथा आगे आने वाली पीढियों के बेहतर भविष्य के लिए जल संरक्षण किया जा सके।

नेहरू कालोनी, कल्याणपुरी व गांधी कालोनी में जल शक्ति अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत करवाए जा रहे कार्यों के बारे में बताया कि इस अभियान के तहत मुख्यत: पांच बिंदु हैं, जिन पर कार्य किया जा रहा है। जिनमें गांव व शहरी क्षेत्रों में तालाबों के जीर्णोद्वार, पौधारोपण, पुराने कुओं की सफाई व रख-रखाव, घरों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जागरूक करना, घरों व रसोई के प्रतिदिन के पानी के लिए सोखता गड्ढे बनवाना शामिल हैं।

एडीसी सतबीर मान ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभाओं में गांव और शहरी क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए योजना तैयार करके उन्हें कल्सटर स्तर पर क्रियान्वित जा रहा है। पंचायत और वार्ड स्तर पर अनेक कार्य हैं, जिनके द्वारा गांव में जल संरक्षण को बढावा दिया जा रहा है।

किसानों को जागरूक कर उन्हें कम पानी में उगने वाली फसलों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। किसानों को सरकार द्वारा जारी मेरा पानी मेरी विरासत स्कीम के तहत टपका सिंचाई प्रणाली अपनाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। जल शक्ति अभियान को जिला में सफल बनाने के लिए जल संरक्षण के लिए स्वयं भी जागरूक होकर अन्य सहयोगियों को भी जागरूक करें।

जल संरक्षण करके मानव जीवन के लिए और पेड़ पौधे लगाकर सरकार द्वारा जारी शिकायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान को बेहतर रूप दिया जा सकता है।

एडीसी सतबीर मान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे भी जल शक्ति अभियान का हिस्सा बनकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सरकार की कोई भी जन कल्याणकारी योजना आम जन भागीदारी और जागरूकता से ही सही रूप से क्रियान्वित होती है। आमजन जल शक्ति अभियान का को अपनाकर जल संरक्षण करके अपनी हिस्सेदारी करें।

सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान को सफल बनाएं। जल शक्ति अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी, कल्याण पुरी व गाधीं कालोनी में मंगलवार को आंगनवाड़ी वर्करों ने जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में उन्होंने कॉलोनी के लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में अवगत करवाया।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि मंगलवार को सुपरवाइजर रेनू चौधरी व समीता धीमान के द्वारा नेहरू कॉलोनी, कल्याणपुरी व गाधीं कालोनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक मे उन द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आपकी बेटी हमारी बेटी तथा क्रीड वेरिफिकेशन पर 0- 6 साल की उम्र के बच्चों की मैपिंग, परिवार पहचान पत्र के तहत करवाने के बारे में निर्देश भी दिए। उनको यह भी बताया गया कि कोई कार्यकर्ता यदि इस कार्य को नहीं करेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर उनके द्वारा जल शक्ति अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और पानी को सोच समझकर सही तरीके से इस्तेमाल करें। वे बरसात के पानी का संरक्षण करें तथा पानी का दुरुपयोग ना करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम में सर्कल सुपरवाइजर रेनू चौधरी, समीता धीमान व सभी कार्यकर्ता मौजूद रही।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago