Categories: Press Release

गांवों में पौधारोपण कर जल शक्ति अभियान के लिए फैलाई जा रही है जागरूकता: सतबीर मान

फरीदाबाद,4 अगस्त। उपायुक्त जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देशन में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार वन विभाग के सहयोग से जल शक्ति अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं पौघा रोपण करके लोगों में जागरूकता ला रहे है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तरुयात्रा वृक्षारोपण ,जल संरक्षण जागरूक यात्राएं और प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को जलशक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए जागरूकता लाकर उन्हें प्रेरित कर रही है।

अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान के मार्ग दर्शन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एचएसआरएलम के तहत वन विभाग के सहयोग से पौधे रोपण करके पर्यावरण को स्वच्छ रखने और जल बचाने के लिए जागरूक कर उन्हें जल शक्ति अभियान बारे अन्य लोगों को प्रेरित कर रही है।

गांवों में पौधारोपण कर जल शक्ति अभियान के लिए फैलाई जा रही है जागरूकता: सतबीर मान

उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा पौधे रोपण कर जल शक्ति अभियान बारे जागरूक कर जा रहे है। इसमें नारी शक्ति निर्माण तिगांव, जीवन ज्योति फरीदाबाद और सहारा महासंघ बल्लभगढ़ की स्वयं सहायता समूह की महिला पौधों रख रखाव और पालन पौषण करने जिम्मेदारी ले रही हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा किसानों को जलशक्ति अभियान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जल संरक्षण के तहत किसानों को फव्वारा सिचाई यंत्र, टपका सिचाई विधी से खेतों में सिंचाई करने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि जल का संरक्षण किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके अलावा किसानों को किसानों को अधिक पानी की खपत वाली फसल धान को छोड़कर मक्का, मूंग, सब्जी, प्याज, ग्वार व पशु चारे की खेती की बुवाआई करने के लिए प्रोत्साहन किया जा रहा है क्योकि संचित जल का संरक्षण करके ही बेहतर कल बनना होगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए जल शक्ति अभियान के तहत फसल विविधिकरण का लक्ष्य भी 100 प्रतिशत प्रति एकड़ मैपिंग (मेरी फसल मेरा ब्यौरा ) पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए 100 प्रतिशत प्रति एकड़ का पंजीकरण करते समय धान व बाजरे की बजाय अन्य फसल जो ली जा रही है। उन्हें मेरा पानी मेरी विरासत पर पंजीकरण किया जा रहा है।

जिन किसानों ने धान छोड अन्य फसल बोई या खेत को खाली छोड़ा है उन्हें 7000/- रु0 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशी दी जाएगी। इसी प्रकार बाजरा के स्थान पर मूंग, मूंगफली, अरहर, अरण्ड की फसल लेने पर 4000/-रु0 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।

जिला वन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जिला फरीदाबाद में वन विभाग द्वारा वर्तमान सीजन में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जलशक्ति अभियान के तहत और पर्यावरण को शुद्ध रखने के मद्देनजर फरीदाबाद जिला में 4,32,440 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि वन मंडल द्वारा वर्ष 2021- 2020 दौरान डेट स्कीम के तहत 125470 पौधे तथा कैम्पा स्कीम के तहत किए सीए व एनपीवी स्कीम में 125470 पौधे तथा फार्म फॉरेस्ट्री स्कीम में 181500 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला वन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इन पौधों में शीशम, जामुन, पहाड़ी पापड़ी, अर्जुन , अमरुद, नीम, बकैन,सिरस, गुल मोहर, पिलखन, कजेजिया, अमलतास, कीकर, ईमली, पीपल,रोज, कट, सांगवान, बेरी, आलेस्टोनिया, बेल पत्र, अशोक, जट्रोफा, कनेर, सोहजना, बांस इत्यादि के पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला मे अन्य विभागों से तालमेल करके जलशक्ति अभियान के लिए फ्री सप्लाई में 200000 लाख पौधे ग्राम पंचायतों को 166000 पौधे तथा 93739 पौधे स्कूलों में बच्चों को वितरित किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी ग्राम पंचायत भूमि पर ऑक्सीवन बनाने का निर्णय लिया गया है।

जिसके तहत फरीदाबाद जिले में गांव प्याला व अटाली पंचायत भूमि पर व डबुआ में फरीदाबाद नगर निगम की भूमि पर 5-5 एकड़ में ऑक्सीवन विकसित किए जाएंगे। ताकि भविष्य में पर्यावरण शुध्द रखने और जलशक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण करने में इसके बहुमूल्य लाभ को लिया जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago