Categories: Trending

शादी के 3 दिन बाद दुल्हन ने किया ऐसा काम कि पति पहुंच गया थाने, दर्ज कराई शिकायत

शादी होती ही भरोसे को मजबूत और ज़िन्दा रखने के लिए होती है। लेकिन कुछ के मन में क्या चलता है, ये कोई नहीं जान सकता है। दरअसल ऐसे बहुत से मामले निकलकर सामने आते हैं, जिनकी वजह से दोनों परिवारों को शर्मिंदा होना पड़ता है।

लेकिन इस बात को शायद आज का नौजवान नहीं समझ पाता है। चलिए अब पूरा मामला आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो एक दुल्हन ने ऐसा कदम उठा दिया है। दरअसल मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से, एक शादी से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

शादी के 3 दिन बाद दुल्हन ने किया ऐसा काम कि पति पहुंच गया थाने, दर्ज कराई शिकायत

जहां एक दुल्हन अपनी शादी के तीन दिन बाद ही भाग गई। जब रात को सभी गहरी नींद में थे तब नई दुल्हन ने छत से छलांग लगाई और फुर्र हो गई। सुबह जब ससुराल वाले जागे तो बहू को घर में नहीं देख दंग रह गए। फिर क्या था, पूरे मामले में पुलिस को सूचित किया गया। दरअसल, यह घटना मुरैना जिले के खेरिया गांव की है।

जहां ज्योति नाम की दुल्हन ससुराल से सारे जेवर लेकर फरार हो गई। अगले दिन ससुराल वाले जब उसके मायके पहुंचे तो पिता ने कहा मुझे नहीं पता मेरी बेटी कहां है। आप चाहो तो उसकी शिकायत पुलिस में करा दो और उसे गिरफ्तार करा दो।

हालांकि बाद में लड़की के पिता अपने समधी और दामाद के साथ थाने पहुंचे और दुल्हन ज्योति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। बता दें कि पोरसा गांव के रहने वाले रामवीर माहौर की 24 साल की बेटी ज्योति की शादी 8 मई 2021 को सुरजीत के साथ हुई थी।

दोनों पक्षों में ऐसी कोई बात नहीं हुई थी कि विवाद पैदा हो। दुल्हन हंसी-खुशी अपनी ससुराल विदा हुई थी। इतना ही नहीं वहां जाकर भी वह तीन दिन तक अच्छे से रही। उसे देखकर ऐसा नहीं लगा कि वह यहां से भागने की प्लानिंग कर रही है।

दूल्हे सुरजीत ने बताया कि 3 मई को रात को परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया था। जिसे ज्योति ने परोसा था, उस वक्त भी ऐसा नहीं लगा कि वह कुछ घंटो बाद ही सब कुछ लूटकर भाग जाएगी। खाना खाने के बाद ज्योति अलग कमरे में सोने चली गई। सुबह जब हम लोगों ने उसे आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं आया।

इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो वह वहां पर नहीं थी। इसके बाद कमरे की तलाशी ली तो सारे गहने भी गायब थे। इन गहनों की कीमत करीब 6 लाख के आसपास बताई जा रही है। इतना ही नहीं ज्योति अपने साथ पति का मोबाइल भी लेकर गई है।

इस खबर से सभी शॉक हैं, क्योंकि अब किस रिश्ते पर लोग भरोसा करेंगे। क्योंकि एक-एक कर इस घोर कलयुग में लगातार रिश्ते टूटते चले जा रहे हैं। पति-पत्नि का रिश्ता तो ऐसा है, जो जब सात फेरे लेते हैं तो अंत तक वो सभी वचनों को निभाने की बात करते हैं, और जन्म-जन्म एक दूजे के हो जाने की कसमें खाते हैं, लेकिन अब तो किसी कसम खाने वाले पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago