Categories: Featured

कलयुगी बेटा : मां पर आया गुस्सा तो कर दिया जिंदा दफन, फिर तीन दिन बाद हुआ ये अनोखा करिश्मा

दुनिया में कई चमत्कार होते हैं। चमत्कार में कुछ लोग यकीन करते हैं तो कुछ नहीं। यह ज़माना कलयुगी है यहां किसी पर भरोसा करना बहुत कठिन है। चीन के उत्तरी हिस्से में एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने अपनी मां को कथित तौर पर एक खाली पड़ी कब्र में दफना दिया। हालांकि बाद में महिला बुरी तरह से डरी-सहमी स्थिति में लेकिन जिंदा मिली।

इस घटना ने सबकी रूह कपा दी है। सभी सहमे हुए हैं। व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां को एक पहिए वाली ठेलागाड़ी में बिठाकर दो मई को ले गया। इसके तीन दिन बाद भी महिला जब वापस नहीं आई तो पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। यह घटना शांक्सी प्रांत के जिंगबियान काउंटी की है।

कलयुगी बेटा : मां पर आया गुस्सा तो कर दिया जिंदा दफन, फिर तीन दिन बाद हुआ ये अनोखा करिश्मा

कलयुगी बेटे को सभी लानत दे रहे हैं। आखिर यह कैसा बेटा है किसी को यकीन नहीं हो रहा है। महिला को बचाने वाले लोगों ने बताया कि महिला को कब्र से निकाले जाने के बाद भी वह मदद के लिए गुहार लगाती रही। व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय उप नाम मा के रूप में और महिला की पहचान 79 वर्षीय उपनाम वांग के रूप में हुई है।

जन्म देने वाली माता को लेकर आरोपित में कितना जहर भरा हुआ था यह इसी मामले से पता चलता है। महिला आंशिक रूप से पक्षाघात की शिकार थी और बेटा सेवा करके तंग आ गया था, जिसके बाद उसने यह अमानवीय कदम उठा लिया। मामले की जांच की जा रही है। कलयुगी बेटे ने जिस तरीके से माता के साथ यह व्यवहार किया है उससे हर कोई हैरान है।

ऐसी कई घटनाएं इस दुनिया में होती हैं जो रूह कपा देती है। घटनाओं पर भरोसा करना काफी कठिन हो जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago