Categories: Politics

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा बोले किसानों के पक्ष में, कहा खराबा फसलों का मुआवजे दे सरकार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जलभराव के कारण खराब हुईं किसानों की फसलों के मुआवजे की मांग उठाई है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा की पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी मात्रा में नुकसान झेलना पड़ा है।

लगातार हुई बारिश से हुए जलभराव की वजह से कपास, बाजरा, मक्का, दाल एवं सब्जियों की फसलें खराब हो गई हैं। इसलिए सरकार को किसानों की फसलों को हुए इस नुकसान की भरपाई कराकर उनके उचित मुआवजा देना चाहिए।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा बोले किसानों के पक्ष में, कहा खराबा फसलों का मुआवजे दे सरकार

पिछले कई सीजनों से किसानों को बेमौसम बारिश, टिड्डी व अन्य कई कारणों से फसलों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। लेकिन सरकार की ओर से किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों से फैसला बीमा के नाम पर भी करोड़ों रुपयों की वसूली की जा रही है, लेकिन उन्हें इसके बदले कुछ भी प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि किसानों को सरकार की ओर से धान छोड़ कर अन्य फसल बोने पर 7000 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देने का भी ऐलान किया था, लेकिन किसानों को आज तक वह राशि नहीं दी गई। अब सरकार से किसानों का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है।

हुड्डा ने कहा कि किसान बड़ी मात्रा में धान को छोड़कर मक्की की फसल उगा रहे हैं लेकिन उनको न तो उन्हें सरकार द्वारा घोषित प्रोत्साहन राशि मिल पाई और न ही उनकी फसल की एम.एस.पी. पर खरीद हो रही है। मक्के की एमएसपी 1850 रुपए है, लेकिन खरीदा केवल 1000-1100 रुपए में जा रहा था। किसानों को इस प्रकार दुगुना नुक्सान हो रहा है। किसानों ने हो रहे इस नुक्सान की भरपाई करने की सरकार से मांग की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago