भावुक गृहमंत्री नीरज चोपड़ा के घर पहुंच माता–पिता के छुए पैर, ऐसे वीर को जन्म देने के लिए किया धन्यवाद

भारत को ओलंपिक में 121 साल बाद एथलेटिक्स में गोल्ड दिलाने वाले 23 वर्षीय नीरज चोपड़ा की पूरे देश में चर्चा है। 7 अगस्त को टोक्यों में हुए फील्ड एंड ट्रैक इवेंट में जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया।

उसके बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों की कतारें लग गई हैं। जीत के बाद उनके घर भारी भीड़ जमा है।

भावुक गृहमंत्री नीरज चोपड़ा के घर पहुंच माता–पिता के छुए पैर, ऐसे वीर को जन्म देने के लिए किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री से लेकर रक्षामंत्री, गृहमंत्री एवं लगभग सरकार के सभी विभागों ने नीरज की प्रशंसा की है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज तो खुशी से नाचने लगे। विज ने भांगड़ा डांस किया। उसके बाद वह पानीपत स्थित नीरज चोपड़ा के गांव पहुंचे।

गोल्डन बॉय के घर आए विज

नीरज चोपड़ा के गांव पहुंचकर गृहमंत्री विज ने उनके माता-पिता को प्रणाम कर उनके चरण स्पर्श किए। हालांकि, परिजन विज को सर-सर बोलकर उन्हें ऐसा करने से रोकते रहे। इसके बाद विज बोले कि, मैं तो यही करते आया हूं।

विज ने आगे कहा कि वह आज उस बच्चे के माता-पिता के चरण स्पर्श करने आए हैं जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया। नीरज हमारा वीर सपूत है, जिसने गोल्ड जीतकर इतिहास रचते हुए देश का नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध कर दिया।

विज ने जमकर किया भांगड़ा

विज ने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश को दुनिया में नई पहचान दी है। विज के समर्थकों के अनुसार, नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा पहुंचकर विज ने नीरज के पिता सतीश चोपड़ा और माता सरोज देवी को पहले माला और फिर पगड़ी पहनाई। साथ ही उन्होंने फलों की टोकरी भी भेंट की।

इससे पहले जीत की खबर सुन विज ने शनिवार को भांगड़ा नृत्य भी किया था। जानकारी के अनुसार, महामारी से संक्रमित होने के बाद से विज को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके बावजूद भी नीरज की जीत पर मंत्री खूब नाचे।

पानीपत विधायक ने ढोल की थाप पर किया डांस

गृहमंत्री अनिल विज के अलावा पानीपत से शहरी विधायक प्रमोद विज भी नीरज चोपड़ा के घर आए। जहां प्रमोद ने नीरज के परिजनों को बधाई देने के बाद ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। रविवार को प्रमोद नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा पहुंचे।

आस–पास के लोगों ने बताया कि पूरे शहर में नीरज चोपड़ा को बधाई के पोस्टर लगे हैं। पानीपत के मेन चौक–चौराहों पर नीरज ही नीरज नजर आ रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago