Categories: Government

हरियाणा में नए डीजीपी की नियुक्ति मामले में समिति की बैठक, पांच आईपीएस अधिकारी नए डीजीपी की दौड़ में शामिल

हरियाणा प्रदेश को अब जल्द ही नया डीजीपी मिलेगा। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नई दिल्ली में 12 अगस्त को डीजीपी के लिए तीन नामों का पैनल बनाए जाने के लिए सूचीबद्ध समिति की बैठक की जा रही है, जिसमें पांच सदस्यीय समिति द्वारा नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन उपायुक्त आईपीएस के नाम हरियाणा सरकार को सुझाए जाएंगे। इन नामों में से एक वरिष्ठ एवं भरोसेमंद आईपीएस मनोहर लाल को हरियाणा सरकार द्वारा डीजीपी के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

समिति की बैठक नई दिल्ली में स्थित आयोग कार्यालय में शाम को 5 बजे से शुरू की जाएगी। बैठक में समिति के चेयरमैन या आयोग के सदस्य भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृह सचिव या फिर उनकी ओर से चुने गए विशेष सचिव रैंक के अधिकारी, हरियाणा के मुख्य सचिव एवं वर्तमान डीजीपी को भी समिति की बैठक में उपस्थित रहना होगा।

हरियाणा में नए डीजीपी की नियुक्ति मामले में समिति की बैठक, पांच आईपीएस अधिकारी नए डीजीपी की दौड़ में शामिल

वे डीजीपी जो एक बार फिर से नियुक्ति पद की दौड़ में शामिल हैं वे समिति की बैठक के सदस्य नहीं होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से चुना गया एक अन्य सदस्य भी समिति की बैठक में मौजूद रहेगा, लेकिन वह सदस्य हरियाणा कैडर का नहीं होगा। नए डीजीपी की इस दौड़ में पांच आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

हरियाणा सरकार द्वारा पीके अग्रवाल, आरसी मिश्रा, शत्रुजीत कपूर, मोहम्मद अकील व देशराज समेत सात वरिष्ठ आईपीएस के नाम का पैनल ने केंद्र को भेजा गया है। इन सात नामों में से दो आईपीएस आने वाले दिनों में सेवानिर्वत्त होने वाले हैं, इसलिए अब आईपीएस की दौड़ में पांच प्रमुख ही शामिल हैं।

20 अगस्त को विधानसभा का नया सत्र शुरू होने से पहले हरियाणा को नया डीजीपी मिलने के पूरे आसार जताए जा रहे हैं।डीजीपी मनोज यादव को कार्यमुक्त करने के लिए गृह सचिव राजीव अरोड़ा को ग्रह मंत्री अनिल विज पत्र लिख चुके हैं।

बता दें कि बजट सत्र में अकाली विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर हमले के प्रयास मामले में डीजीपी मनोज यादव घिरे हुए हैं। इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ डीजीपी मनोज यादव द्वारा कोई कार्रवाई न करने व मामले में लीपापोती को लेकर डीजीपी का मामला विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधानसभा की विशेषाधिकार हनन समिति को भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago