कोरोना संक्रमित शहीद अफरीदी को प्रताप सारंगी ने दी मोदी सरकार से मदद मांगने की सलाह

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान शाहिद अफरीदी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने इसका ऐलान खुद किया है, उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए अपने फैंस को दी।अफरीदी ने ट्वीट किया कि ” मैं गुरुवार से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। मेरा शरीर बुरी तरीके से दर्द कर रहा था, मेरा कोरोना का टेस्ट हुआ और दुर्भाग्य से ये रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। शीघ्र स्वस्थ होने की दुआओं की जरूरत है।”

कोरोना संक्रमित शहीद अफरीदी को प्रताप सारंगी ने दी मोदी सरकार से मदद मांगने की सलाह

हालांकि भारत के खिलाफ अनाप शनाप बयान देने वाले अफरीदी के स्वास्थ की चिंता भारत सरकार के मंत्री को भी है। शाहिद अफरीदी के ट्वीट का जवाब देते हुए केंद्र सरकार में राज्य मंत्री प्रताप सारंगी ने लिखा “पाकिस्तान के हर एक अस्पताल की जानकारी मुझे है। अगर covid-19 से बचना चाहते हैं तो मोदी जी का सहारा लीजिए।”

प्रताप सारंगी मोदी सरकार में पशुपालन डेयरी, मदस्य पालन और एमएस ऐमी राज्य मंत्री है। प्रताप सारंगी ने अपना ये ट्वीट हिंदी में किया है और हो सकता है अफरीदी को हिंदी पढ़नी नहीं आती होगी। लेकिन प्रताप सारंगी के इस ट्विट को लोग पचा नहीं पा रहे हैं, कई लोगों ने लिखा सारंगी ने मज़ाक में ये ट्वीट किया है या वो सही में अफरीदी को सलाह दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि मोदी जी ने ये किसे मंत्री बना दिया है, जिसे यह भी नहीं पता कि कहां क्या बोलना है। प्रताप सारंगी के ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं।

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान अपने फाउंडेशन को लेकर लोगों की मदद कर रहे थे, और वो अब खुद कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वो इस ख़तरनाक वायरस से संक्रमित होने वाले पहले हाई प्रोफ़ाइल क्रिक्रेटर बन गए हैं। पाकिस्तान में कोरोना लगातार पांव पसार रहा है, और अब तक एक लाख पच्चीस हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं वहीं अब तक ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Written by – Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago