Categories: Press Release

राज्य गीत की रचना के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा रचनाएं आमंत्रित : उपायुक्त जितेंद्र यादव

फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने राज्यगीत की रचना के लिए हरियाणा राज्य के लेखकों व एवं कवियों से रचनाएं आमंत्रित की हैं। इच्छुक लेखक एवं कवि अपनी रचनाएं 15 अगस्त तक विभाग के ईमेल आइडी artandculturalaffairshry@gmail.com पर भेज सकते हैं।

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने राज्य गीत की रचना हेतु हरियाणा के मूल निवासी लेखकों एवं कवियों से रचनाएं आमंत्रित की हैं।

राज्य गीत की रचना के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा रचनाएं आमंत्रित : उपायुक्त जितेंद्र यादव

उन्होंने बताया कि राज्यगीत के लिए जो भी लेखक एवं कवि अपनी रचनाएं भेजेंगे, वह रचना हरियाणा राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं, वीरभूमि, ऐतिहासिक, भौगोलिक व सामाजिक इत्यादि अनेक विशिष्टताओं पर आधारित होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इच्छुक लेखक एवं कवि अपनी रचना को स्वयं सत्यापित करके विभाग की ईमेल artandculturalaffairshry@gmail.com के माध्यम से 15 अगस्त तक भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि रचनाकार अपनी रचना के साथ अपना नाम, फोन नंबर, ईमेल, स्थाई पता, बैंक खाता विवरण, आधार कार्ड तथा पैन कार्ड की प्रति को स्वयं सत्यापित करके रचना के साथ भेजें।

अंतिम तिथि 15 अगस्त के बाद भेजी जाने वाली रचनाओं को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि राज्यगीत के रूप जिस सर्वश्रेष्ठ रचना का चयन होगा उसके रचयिता को 1 लाख की पुरुस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। राज्यगीत के लिए रचना के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। साथ ही चयन कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय ही अंतिम होगा।

उन्होंने बताया कि इस विषय में अधिक जानकारी के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा उपलब्ध कराए गए दूरभाष नंबर 0172-5059158, मोबाइल नंबर 9417466161 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago