Categories: Entertainment

जब पहली बार टीना से मिले थे मुकेश अंबानी, कहा था ‘अगले महीने शादी के लिए तैयार रहना’

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी का जन्म 4 जून, 1959 को मुंबई में हुआ था। अनिल अपने बिजनेस के साथ ही लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना मुनिम से शादी की है। हालांकि, दोनों की शादी इतनी आसान नहीं थी।

वजह थी कि अंबानी परिवार टीना को अपनी बहू नहीं बनाना चाहता था। हालांकि, अनिल भी परिवारवालों के सामने जिद पर अड़ गए थे कि अगर वे शादी करेंगे तो टीना से ही करेंगे नहीं तो नहीं करेंगे। बता दें कि दोनों के रिश्ते बनते-बिगड़ते रहे। फिर एक भूकंप के झटके ने दोनों को मिलाया और आखिरकार टीना मुनीम, अंबानी परिवार की बहू बन गई।

जब पहली बार टीना से मिले थे मुकेश अंबानी, कहा था ‘अगले महीने शादी के लिए तैयार रहना’

अनिल अंबानी ने टीना मुनीम को पहली बार 1986 में एक शादी के दौरान देखा था। दरअसल अनिल की नजर उस शादी में टीना पर इसलिए पड़ी, क्योंकि पूरी पार्टी में टीना ही एक ऐसी लेडी थीं, जो ब्लैक साड़ी में नजर आ रही थीं।

काली साड़ी में टीना को देख अनिल अंबानी उन पर फिदा हो गए थे और काफी देर तक उन्हें देखते ही रहे। इस मुलाकात का जरिया टीना का भतीजा करन बना था। उस दौर में टीना बॉलीवुड की बड़ी स्टार थीं। टीना ने अनिल से पहली मुलाकात के समय तक रिलायंस के बारे में कुछ भी नहीं सुना था।

हालांकि, टीना का कहना है कि पहली मुलाकात में अनिल उन्हें काफी पसंद आए थे। अनिल और टीना की दूसरी मुलाकात अमेरिका में हुई, जो कि नॉर्मल रही, लेकिन टीना लगातार अनिल को अवॉइड कर रही थीं।

वे उनसे मिलना नहीं चाहती थीं। जब अनिल की जिद के कारण वे उनसे मिलीं तो उनकी सादगी से बहुत प्रभावित हुईं। टीना मुनीम ने अनिल को अपने बहुत करीब पाया।

उधर, अनिल तो उनको पहले से ही उन्हें पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। इस समय तक टीना ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। अनिल अंबानी ने जब टीना के बारे में अपने परिवार को बताया तो वे इस रिश्ते के खिलाफ थे।

वे नहीं चाहते थे कि कोई एक्ट्रेस उनके घर की बहू बने। फैमिली प्रेशर के चलते अनिल ने टीना से दूर होने का फैसला लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अनिल अंबानी ने यह फैसला टीना को बताया तो, उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

हालांकि, इससे टीना को गहरा धक्का लगा था। इसी बीच, टीना बॉलीवुड छोड़कर इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने अमेरिका चली गईं। 1989 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में बड़ा भूकंप आया था। उस वक्त टीना वहीं थीं। अनिल ने किसी तरह नंबर खोजकर टीना को फोन किया।

फोन पर अनिल ने केवल टीना से पूछा क्या तुम ठीक हो? टीना का जवाब मिलते ही कोई और बात किए बगैर अनिल ने फोन काट दिया। अनिल के इस बर्ताव से टीना हैरान हो गईं। टीना से भी रहा नहीं गया और दोनों के बीच फिर बातचीत शुरू हो गई।

काफी सोच-विचार करने के बाद अनिल ने अपने परिवार से कह दिया कि वे टीना से ही शादी करेंगे और आखिरकार वो अपनी फैमिली को मनाने में कामयाब रहे। इसके बाद दोनों के परिवार एक-दूसरे से मिले और शादी की तैयारी की गईं। इस तरह फरवरी, 1991 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अनिल और टीना के दो बेटे जय अनमोल और जय अंशुल हैं।

तो इस तरह से हुई अनिल अंबानी और टीना मुनिम की शादी जो शादी के बाद बन गईं टीना अंबानी। दोस्तों क्या आप भी ऐसी शादी करना चाहते हैं, जिसके पीछे कोई स्टोरी हो। या फिर अगर आपकी शादी हो चुकी है तो फिर क्या आप भी अपनी स्टोरी शेयर करना चाहते हैं, कमेंट ज़रूर कीजिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago